नई दिल्ली
UGC ने holistic education लागू करने के जारी किए आदेश
अब विवि और कॉलेजों में विद्यार्थी साइंस के साथ आर्ट्स या कॉमर्स के विषय भी पढ़ सकेंगे। कोर विषय के साथ विद्यार्थी स्किल्स से जुड़े विषय को भी रख कर भी योग्यता बढ़ा सकेंगे। सभी विवि और कॉलेजों में अब मल्टीडिस्पिलनरी (एक से अधिक विषय) और होलेस्टिक (सम्पूर्ण) एजुकेशन पद्धति लागू होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
आयोग के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने सभी विवि के कुलपतियों को पत्र भेज कर इसे शीघ्र लागू करने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा है कि ज्ञान की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए बहु विषयक शिक्षा आवश्यक है। इससे विद्यार्थी की बौद्धिक, सामाजिक, शारीरिक, भावनात्मक और नैतिक क्षमता विकसित होगी।
इस पद्धति के लागू होने से स्नातक में अगर किसी विद्यार्थी ने विज्ञान के किसी विषय को कोर विषय में शामिल किया है, तो वह उसी समय कला के किसी विषय या फिर वोकेशनल या पेशेवर विषय को भी साथ में रखकर पढ़ाई पूरी कर सकता है। आयोग के अध्यक्ष ने विवि से कहा है कि वह इसे अपने यहां लागू कर यूजीसी द्वारा संचालित यूनिवर्सिटी मॉनिटरिंग पोर्टल में इसकी जानकारी दें।
बढ़ेगी नॉलेज
शिक्षकों का मानना है कि विवि और कॉलेजों में मल्टीडिसीप्लिनरी एजुकेशन पद्धति लागू करने से विद्यार्थियों की नॉलेज बढ़ेगी। अब जॉब में भी मल्टीटैलेंटेड उम्मीदवार की ज्यादा पूछ होती है। ऐसे में यह पद्धति बहुत कारगर होगी। इसमें मुख्य विषय से मिलता-जुलता विषय ही ज्यादा कारगर होगा। कॉलेज-यूनिवर्सिटी से मल्टी टैलेंटेड विद्यार्थी निकलेंगे।
शिक्षकों की कमी करनी होगी दूर
इसे लागू करने के लिए सभी विवि में सुविधाएं बढ़ानी होंगी। शिक्षकों की कमी दूर करनी होगी। सभी विवि में आधारभूत संरचना के साथ-साथ शिक्षकों की कमी इस पद्धति को प्रभावित कर सकती है। इसके लिए सभी कॉलेजों और स्नातकोत्तर विभागों के सभी विषयों में पर्याप्त शिक्षकों की आवश्यकता होगी। इसी प्रकार क्लास रूम की संख्या भी बढ़ानी होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 922 पदों वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट टला, याचिका वापस; अब भर्ती का रास्ता साफ | हाईकोर्ट में आयोग ने रखा पूरा रिकॉर्ड, याची पर शास्ति की मांग के बाद बदला रुख
- अजय खेमरा हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग, जवाबी गोली में आरोपी घायल | यूपी से पकड़कर लाई थी पुलिस, भरतपुर में हथियार बरामद कराने के दौरान मचा हड़कंप
- घर-घर दूध बेचता था, अंदर से पेपर लीक गैंग का एजेंट निकला | 14 लाख में सॉल्वड पेपर की डील, अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए किराए पर लिया मकान; SOG ने दबोचा
- पेड़ भी लगाए, लोकतंत्र का संदेश भी दिया, भरतपुर में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
- 48 करोड़ का बिल अटका, भुगतान के लिए मांगे 1.20 लाख… फिर ऐसे खुला रेलवे में घूस का खेल | CBI ट्रैप में दो कार्मिक गिरफ्तार
- 23 करोड़ बुजुर्गों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 14567 पर मिलेगी मदद | सहारे से स्वास्थ्य तक, जानिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या-क्या कर रही है केंद्र सरकार
- टीबी के खिलाफ जागरूकता से हरियाली तक, 112 NCC कैडेट्स ने संभाली दोहरी जिम्मेदारी | कोटा के राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘हरित पर्यावरण’ का संदेश
- भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, पहले गोलियों से भूना फिर गाड़ी से कुचला | घर के बाहर बैठे अजय को जबरन उतारा, जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछे से बरसाईं गोलियां
- किस जिले में किसकी खुलेगी किस्मत? जिला प्रमुखों की लॉटरी ने बदला चुनावी गणित | 41 जिला परिषदों में आरक्षण तय, अब दावेदारों की धड़कनें तेज
