दौसा
राजस्थान के दौसा जिले के पांचोली गांव में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर अपने गांव पांचौली आया हुआ था। जहां घरेलू जमीनी विवाद को लेकर कॉन्स्टेबल का अपने ही भतीजे से विवाद हो गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर की जमकर पिटाई कर दी। कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर जयपुर के ईस्ट जिले के बजाज नगर थाने में कार्यरत था।
वारदात गुरुवार देर रात की बताई जाती है। मारपीट में बुरी तरह घायल कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर को दौसा अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन काफी खून बह जाने के कारण उसे जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर जेएनयू अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई।
जमीन के विवाद में हुई हत्या: एसपी
एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर चाचा और भतीजा रविंद्र गुर्जर के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि कॉन्स्टेबल दो दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। मौका देख भतीजे ने अपने चार-पांच दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके बाद गुरुवार को वारदात को अंजाम दिया। हत्या के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम को भी रवाना किया गया है।
गांव लौट रहा था
पांचोली निवासी कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर नेशनल हाईवे स्थित पैट्रोल पंप की तरफ से मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था, इसी बीच एक मंदिर के समीप पहले से घात लगाए बैठे उसके भतीजे और साथियों ने जीप से टक्कर मार दी। उसके बाद उसे लाठी, रॉड, पाइप एवं अन्य हथियारों से मारपीट करना शुरू कर दिया। वे उस पर तबा तक हमला करते रहे जबा तक कि वह बेसुध नहीं हो गया। जिससे जवान का काफी खून सड़क पर बह गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में संजय को जिला अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
