नवलगढ़ (राजस्थान )
नवलगढ़ के पोदार शिक्षण संस्थाओं के समूह द्वारा सेठ जीबी पोदार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट एवं एनसीसी इकाइयों के तत्वावधान में कोरोना योद्धाओं और और वीर जवानों की याद में तीन दिवसीय ऑनलाइन सघन वृक्षारोपण प्रेरणा अभियान का उद्घाटन सब डिवीजन मजिस्ट्रेट श्रीमती दमयंती कँवर ने महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर किया।
इस मौके पर उन्होंने इस अनूठे अभियान की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के निरन्तर आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। एक जुलाई से सात जुलाई तक निरन्तर प्रति वर्ष आयोजित किये जाने वाले ‘वनमहोत्सव’ के अवसर पर आयोजित ये वृक्षारोपण कार्यक्रम डॉक्टर दिवस और देश के वीर शहीद जवानों को समर्पित किया गया। आयोजन से प्रवासी भारतीय भी लगातार जुड़ रहे हैं।
ट्रस्ट चेयरमैन कांति कुमार पोदार एवं ट्रस्टी वेदिका पोदार के पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुझान और समर्पण से प्रेरित हो कर, एपीटी के अधिशासी निदेशक एमडी शानभाग के मुख्य आथित्य में आयोजित इस ऑनलाइन सघन वृक्षारोपण प्रेरणा अभियान के अंतर्गत पूरी दुनिया में संभागियों को एक, चार और सात जुलाई को प्रात: 6 से 7 एवं साँय 5 से 6 बजे के बीच अपने सुविधानुसार चयनित स्थान पर अपनी पसंद के पौधों का एक साथ वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया है।
उप प्राचार्य डा.विनोद सैनी ने बताया कि सम्भागियों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार के प्रति संवेदनशील और प्रेरित करने हेतु अभियान का ब्रांड स्लोगन ‘आओ धरा का करें श्रंगार, वृक्षारोपण को करें साकार, प्राण वायु के लिए न हो हाहाकार, फिर न टूटे किसी का परिवार’ रखा गया है। डा. सैनी ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों का आह्वान किया कि वे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं।
कार्यक्रम संयोजक रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष चेतन दाधीच ने बताया कि इस अभियान में भाग लेने के लिए 26 जून को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लांच होने के बाद अब तक तक देश के कुल 13 राज्यों से 685 संभागियों ने 3185 पौधों के रोपण के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। इस अभियान में राजस्थान राज्य के सभी 34 जिलों की सहभागिता रही। अभियान में UK तथा USA से प्रवासी भारतियों ने भी भागीदारी निभाई। ये संभागी सहभागिता के प्रमाण के रूप में वृक्षारोपण करते हुए निर्धारित लिंक पर अपनी सेल्फी प्रेषित कर रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रेरक और विज्ञान संकाय के डीन डा. केबी शर्मा के अनुसार अभियान में संभागी एक वर्ष तक रोपित पौधों की रक्षा करने के लिए शपथ भी लेंगे। इस अवसर पर पोदार शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, पोदार महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी परिसर में वृक्षारोपण किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
