नई दिल्ली
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। लाखों उम्मीदवारों की कड़ी मेहनत के बाद आज सपनों का सच होने का दिन है। इस बार ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में टॉप किया है प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है।
दूसरे स्थान पर रही हैं हर्षिता गोयल, जो मूल रूप से हरियाणा की हैं लेकिन पिछले कुछ वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हर्षिता ने साबित किया कि प्रोफेशनल पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार भी UPSC जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पाराग रहे हैं। इसके अलावा टॉप 10 की सूची में शामिल अन्य टॉपर्स भी देशभर में चर्चा का विषय बन गए हैं।
UPSC CSE 2024 टॉपर्स की ऑल इंडिया रैंकिंग
- Rank 1: शक्ति दुबे
- Rank 2: हर्षिता गोयल
- Rank 3: डोंगरे अर्चित पाराग
- Rank 4: शाह मार्गी चिराग
- Rank 5: आकाश गर्ग
- Rank 6: कोमल पूनिया
- Rank 7: आयुषी बंसल
- Rank 8: राज कृष्ण झा
- Rank 9: आदित्य विक्रम अग्रवाल
- Rank 10: मयंक त्रिपाठी

भर्ती विवरण और श्रेणीवार चयन आंकड़े
इस बार UPSC CSE 2024 के माध्यम से कुल 1,129 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
- IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा): 180 पद
- IFS (भारतीय विदेश सेवा): 55 पद
- IPS (भारतीय पुलिस सेवा): 147 पद
- शेष पद अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए हैं।
वर्गवार चयन
- सामान्य वर्ग (General): 335
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 109
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 318
- अनुसूचित जाति (SC): 160
- अनुसूचित जनजाति (ST): 87
दिव्यांग वर्ग (PwBD)
कुल 45 उम्मीदवारों का चयन हुआ है —
- PwBD-1 (दृष्टिबाधित): 12
- PwBD-2 (श्रवण बाधित): 8
- PwBD-3 (चलने-फिरने में असमर्थता): 16
- PwBD-5 (अन्य दिव्यांगता): 9
रिज़र्व लिस्ट भी जारी
UPSC ने नियम 20(4) और 20(5) के तहत 230 उम्मीदवारों की समेकित रिज़र्व लिस्ट भी जारी की है। इसमें शामिल हैं:
- सामान्य वर्ग: 115
- EWS: 35
- OBC: 59
- SC: 14
- ST: 6
- PwBD-1 श्रेणी: 1 उम्मीदवार
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: बिना आवेदन सीधे मिलेगा CGHS कार्ड, सरकार ने बदले नियम
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें