चंडीगढ़
दुनिया की सबसे सनसनीखेज चोरी का गुनहगार, कनाडा (Canada) की सबसे बड़ी डकैती का मास्टरमाइंड और 173 करोड़ के सोना-डॉलर पर हाथ साफ करने वाला शातिर खिलाड़ी… सिमरन प्रीत पनेसर (Simran Preet Panesar) आखिरकार भारत में दबोच लिया गया। चंडीगढ़ (Chandigarh) के मोहाली (Mohali) के सेक्टर 79 में ED की टीम ने जबरदस्त एक्शन लेते हुए उसके किराए के ठिकाने पर दबिश दी और उससे सख्त पूछताछ शुरू कर दी है।
PNB का नया घोटाला: क्या बैंकिंग सिस्टम में सुधार की जरूरत है?
कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी
ये वारदात अप्रैल 2023 की है, जब पनेसर ने अपने साथी परमपाल सिद्धू के साथ मिलकर स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट से आई फ्लाइट से 20 मिलियन डॉलर यानी 173 करोड़ रुपए के बराबर सोना और विदेशी मुद्रा उड़ा दी थी। इस चोरी में 6600 सोने की छड़ें (400 किलो प्योर गोल्ड) और 2.5 मिलियन डॉलर की विदेशी करंसी शामिल थी।
और सबसे बड़ी बात? सिमरन प्रीत पनेसर उस वक्त एयर कनाडा (Air Canada) का प्रबंधक था! उसने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए पूरी वारदात को अंजाम दिया और सोने से भरे माल को एयरपोर्ट से बाहर ट्रकों में भरकर गायब कर दिया।
ED की बड़ी कार्रवाई – चंडीगढ़ से धराया ‘सोना चोर’
जब कनाडा पुलिस इस सदी की सबसे बड़ी चोरी के पीछे पड़ी, तो पनेसर भारत भाग आया और चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में किराए के मकान में छिप गया। उसके साथ उसकी पत्नी प्रीती भी थी, जो कभी मिस युगांडा रह चुकी है और सिंगिंग-एक्टिंग में हाथ आजमा रही थी। हालांकि, चोरी में उसकी कोई भूमिका अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन कनाडा में उसके खिलाफ मामला दर्ज है।
ED ने PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत कार्रवाई की है। भारत के बाहर किए गए अपराधों पर भी भारतीय एजेंसियां शिकंजा कस सकती हैं, और इसी का फायदा उठाकर ईडी ने इस ‘सुपर चोर’ पर धावा बोल दिया
कनाडा में हड़कंप, दुनिया की सबसे बड़ी चोरी पर खुलासा
कनाडा पुलिस पहले ही इस केस में 9 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, और पनेसर पर वारंट 2023 में ही जारी कर दिया गया था। लेकिन वो गिरफ्तारी से बचकर भारत आ गया और यहां ऐश कर रहा था। अब, ED की रेड के बाद यह बड़ा खुलासा हुआ है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे कनाडा भेजा जाएगा।
क्या होगा सोने का राजा?
सवाल ये है कि क्या पनेसर को भारत में ही सजा मिलेगी या कनाडा वापस भेजा जाएगा? और जो 173 करोड़ का सोना और कैश गायब हुआ था, उसका क्या हुआ?
अब सबकी नजरें ED की जांच पर टिकी हैं, क्योंकि ये केस दुनिया की सबसे बड़ी चोरी में शुमार हो चुका है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
PNB का नया घोटाला: क्या बैंकिंग सिस्टम में सुधार की जरूरत है?
PNB में सामने आया ₹270 करोड़ का नया घोटाला, शेयरों में हलचल, निवेशकों के उड़ाए होश
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
