भाजपा ने त्रिपुरा में चुनाव से पहले CM बदला, माणिक साहा होंगे नए CM, ये थी वजह

नई दिल्ली | नई हवा ब्यूरो 

त्रिपुरा विधानसभा के फरवरी 2023 में होने वाले चुनाव से पहले भाजपा ने वहां शनिवार को अपना मुख्यमंत्री बदल दिया और नया मुख्यमंत्री भी तय कर दिया अब त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा होंगे इससे पहले मौजूदा मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने आज राजयपाल अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया

आपको बता दें कि मौजूदा मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद आज उन्होंने पद छोड़ दिया शाम होते- होते डॉ. माणिक साहा को त्रिपुरा के नए सीएम का चेहरा भी तय कर लियामाणिक साहा त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं।

अब  बिप्लब देब को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है बिप्लब देब ने माणिक साहा को त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने की बधाई दीवहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है

आलाकमान के कहने पर छोड़ा पद
बिप्लब देब ने मीडिया से कहा कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है आलाकमान के कहने पर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है मेरे जैसे कार्यकर्ता को संगठन के लिए काम करने की जरूरत हैबिप्लब ने कहा, 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी है। यह भी बोले कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत भी हो चुकी है।

2018 में त्रिपुरा में पहली बार बनी थी भाजपा सरकार
त्रिपुरा में 2018 में पहली बार भाजपा की सरकार बनी थी, जिसके बाद बिप्लव को मुख्यमंत्री बनाया गया था। पिछले महीने करीब 14 भाजपा के विधायकों ने गुट बनाकर हाईकमान से शिकायत की थी। हर बार बिप्लब देव की काबिलियत को लेकर निशाना साधा गया। हालांकि, उस वक्त कोई फैसला नहीं लिया गया था। अब चुनाव को देखते हुए पार्टी ने सख्त कदम उठा लिया है। अगले साल त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं गुजरात की तर्ज पर त्रिपुरा में मंत्री से लेकर संगठन तक में बड़े फेरबदल हो सकते हैं

Good News: एडेड डिग्री कॉलेजों में 918 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती जल्द

थाना प्रभारी सहित 5 पुलिस कर्मी निलंबित, 36 SI का तबादला

पहली बीवी का इंतकाम: खुद के साथ परिवार के 4 सदस्यों को जिन्दा जलाकर मार डाला, जानिए क्यों उठाया ऐसा खौफनाक कदम

काले हिरण का शिकार कर ले जा रहे बदमाशों ने SI समेत 3 पुलिसकर्मियों को गोलियों से भूना

काम करो वरना घर बैठो, रेलवे में 19 नाकारा सीनियर अफसर जबरन किए रिटायर