जलपाईगुड़ी
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके के मैनगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस (15633) पटरी से उतर गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत और कई सवारियों के घायल होने की खबर है। यह ट्रेन बीकानेर से गुवाहाटी जा रही थी। इसी बीच मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे के तुरंत बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की है। राजस्थान के Cm अशोक गहलोत भी घटना पर नजर रखे हुए हैं। घटना को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है।
हादसा गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे का बताया जा रहा है। कई यात्रियों के डिब्बों में फंसे होने की आशंका है, जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है। अंधेरे की वजह से बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है। हादसे में 5 लोगों की मौत और कई सवारियों के घायल होने की खबर है। गाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। यह ट्रेन बीकानेर से गुवाहाटी जा रही थी। इसी बीच मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ।
एक डिब्बा पानी में समाया
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है। हादसे के शिकार लोगों को ट्रेन की बोगियों से निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है। सवारियों से भरे 4 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए हैं। इनमें से एक डिब्बा पानी में भी उतर गया है, जिसमें से फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है।
ट्रेन में राजस्थन के 247 यात्री
गाड़ी में राजस्थान के 247 लोग थे। बीकानेर मंडल के डीआएम राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें से 191 लोग बीकानेर से चढ़े थे। अन्य यात्री दूसरे स्टेशनों से चढ़े थे। शुरुआती डिब्बों में बीकानेर के लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है। DRM ऑफिस पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एक टीम ये पता लगाने में जुटी है कि इस यात्रा में बीकानेर से कौन से यात्री रवाना हुए थे और इस स्टेशन तक गाड़ी में बैठे थे। बीकानेर से गुवाहाटी तक के टिकट लेने वाले यात्रियों की सूची बनाई जा रही है।
जानकारी मिली है कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां और पास के किसी भी स्टेशन पर कोई ठहराव नहीं था और ट्रेन इलाके से गुजर रही थी। एनडीआरएफ समेत स्थानीय बचाव अभियान दल मौके पर है। घायल यात्रियों को इलाज पहुंचाने के लिए 30-40 एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं और सिलीगुड़ी से रिलीफ ट्रेन भेजी जा रही है। उत्तरी बंगाल के मेडिकल कॉलेज अलर्ट पर रखे गए हैं। सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को जल्द से जल्द रिपोर्ट करने को कहा गया है।
- रेलवे ने इमरजेंसी नंबर 8134054999 जारी किया है।
- दो हेल्पलाइन नंबर 036-2731622 और 036-2731623 जारी किए हैं।
- ट्रेन में 1200 यात्री थे। इनमें से राजस्थान से सवार होने वालों की संख्या 700 है।
- NDRF की दो टीमें और एक रेस्क्यू टीम जलपाईगुड़ी रवाना की गई है।
- 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से 15 को अस्पताल भेजा गया है।
- गैस कटर के जरिए डिब्बों में फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
