पद्म पुरस्कारों का ऐलान, CDS जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, यहां देखिए सूची

नई दिल्ली 

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। विमान हादसे में शहीद हुए CDS जनरल बिपिन रावत और भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने जो सूची जारी की है, उसमें विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 128 लोगों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।

पिछले साल दिसंबर में देश ने अपने पहले सीडीएस बिपिन रावत को खो दिया था उनकी हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थीअब उनके शौर्य को सलाम करने के लिए सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा

उनके आलावा प्रभा अत्रै को कला, राधेश्याम खेमका को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

 

इनको मिला पद्म भूषण

  • गुलाम नबी आजाद – पब्लिक अफेयर्स
  • विक्टर बनर्जी- आर्ट
  • गुरमीत बावा (मरणोपरांत) – आर्ट
  • बुद्धदेव भट्‌टाचार्य – पब्लिक अफेयर्स
  • नटराजन चंद्रशेखरन – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  • कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एगुलाम नबी आजाद – ल्ला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  • मधुर जाफरी – पाक कला
  • देवेंद्र झाझरिया – स्पोर्ट्स
  • राशिद खान – आर्ट
  • राजीव महर्षि – सिविल सर्विस
  • सत्या नडेला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  • सुंदर पिचाई- ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  • साइरस पूनावाला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  • संजय राजाराम (मरणोपरांत) – साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • प्रतिभा रे – लिटरेचर एंड एजुकेशन
  • स्वामी सचिदानंद- लिटरेचर एंड एजुकेशन
  • वशिष्ठ त्रिपाठी – लिटरेचर एंड एजुकेशन
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?