दौसा
दौसा जिले में एक युवक की हत्या कर देने की वारदात सामने आई है। पुलिस ने युवक का शव लहुलुहान हालत में बरामद किया है। शव के पास एक कारतूस भी मिला है। ऐसी आशंका है कि युवक की गोली मार कर हत्या की गई है।
युवक का शव मानपुर थानांतर्गत जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे 21 से करीब 150 मीटर दूर एक खेत से बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव के पास ही पुलिस ने एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि युवक के सिर में गोली मारी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि हाइवे स्थित रायपुरा से मरियाड़ा गांव के लिए जा रहे लिंक रोड पर चौधरी ढाणी के समीप एक खेत में मिट्टी की पाल की ओट में करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। जिसका सिर एवं चेहरा पूरी तरह खून में लथपथ था। सुबह मौके पर पहुंचे मानपुर डिप्टी एसपी संतराम मीना व मानपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
