दौसा
भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ीलाल मीणा दौसा जिले के मंडावर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि गढ़ हिम्मतसिंह गांव में पिछले दिनों पुलिस द्वारा महिलाओं से की गई मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाए।
धरने में बड़ी बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। इसे देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। डिप्टी एसपी हवासिंह समेत महुवा व मंडावर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
यह है मामला
गढ़ हिम्मतसिंह गांव में पिछले काफी दिनों से दो पक्षों में विवाद के चलते मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल लोग अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी व हाथापाई हो गई। इस दौरान पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ कर मामला शांत कराया। मामले में एक पक्ष की महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर अभद्र व्यवहार किया। जिसकी पुलिस के उच्च अधिकारी को शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, इससे नाराज राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा एक पक्ष के लोगों के साथ मंडावर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। जहां पुलिस द्वारा समझाइश का दौर चल रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जेसीबी चलाने की कीमत तय कर बैठे वनकर्मी | हर महीने 50 हजार की डिमांड, 10 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
