मथुरा
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में 15 साल की किशोरी की हत्या कर दी गई। किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई गई है। उसका शव कस्बा चौमुंहा में सर्वोदय इंटर कॉलेज के पीछे शनिवार की सुबह एक प्लॉट में मिला। उसके शरीर पर गला दबाने, नाखून के निशान और सिर में चोट के निशान मिले हैं। उसकी दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। किशोरी शुक्रवार की शाम से गायब थी।
मृतका के परिजनों के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम को सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही भागवत कथा में प्रसाद लेने गई थी, लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजन उसे तलाशते रहे। ऐसी आशंका है कि इसी दौरान उससे कोई बर्बरता हुई है। किसी भारी वस्तु से सिर में चोट पहुंचाई गई है। किशोरी के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे और गले में शॉल पड़ी थी। शनिवार की सुबह उसका शव भंडारे वाली जगह से थोड़ी दूर पर खाली प्लॉट में मिला। शनिवार की सुबह एक महिला गोबर डालने के लिए प्लॉट की तरफ गई थी, जहां उसे किशोरी का शव पड़ा दिखाई दिया।
सूचना पर एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सदर प्रवीन मालिक और थाना जैंत प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार योगी घटनास्थल पर पहुंच गए। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि किशोरी की हत्या की गई है। दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नही किया जा सकता।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
