भरतपुर में माहेश्वरी मंडल समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महेश नवमी महोत्सव के दूसरे दिन सुंदरकांड पाठ, फूल बंगला झांकी, महाआरती और प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
भरतपुर। माहेश्वरी मंडल समिति जिला भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय महेश नवमी महोत्सव के दूसरे दिन माहेश्वरी कुंज, नीम दा गेट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, भगवान गौरी-शंकर की विशेष पूजा-अर्चना और आकर्षक फूल बंगला झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
अब खुद समझदार बनेगा आपका AC | जयपुर में शुरू हुआ ऐसा सिस्टम, जो बिना बंद किए घटाएगा बिजली का बिल
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौरी-शंकर की विधिवत पूजा-अर्चना और भव्य महाआरती के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर भगवान महेश का गुणगान किया। पूरे आयोजन के दौरान माहेश्वरी समाज के महिला और पुरुष सदस्य अपने परिवारों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए।
जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में समाज के लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी, उपाध्यक्ष ललित कुमार माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण, प्रह्लाद, दीपक, कृष्ण कुमार, योगेश, रचना, आरती, नलिनी, सुषमा, मनीषा, प्रीती, गुंजन, पुष्पलता, विकास, राजकिशोर, संजय, सुमन, मोहिनी, रेखा तथा दीपशिखा माहेश्वरी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
राजस्थान में खुला तबादलों का ‘दरवाजा’ | 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर, लेकिन इन कर्मचारियों पर अब भी रोक
