मदर्स डे
डॉ. विनीता राठौड़
माँ तो आखिर माँ है होती
प्रथम गुरू यूँ ही नहीं कहलाती
अंगुली पकड़ चलना सिखाती
वाणी को शब्दों में सहज ढालती
संस्कारों की राह पर आगे बढ़ाती
ज्ञानी और गुणी हमें बनाती
सफलता हेतु निरंतर प्रेरित करती
असफलता में निराशा से बचाती
गिरने पर उठने को प्रोत्साहित करती
आत्मविश्वास को भी डिगने न देती
सारे दुःख दर्द स्वयं सह लेती
दुःख का साया हम पर पड़ने न देती
सिर को जब भी वो सहलाती
सारी चिंताओं को हर लेती
सदैव मंगल कामनाएं करती
आशीषों का अम्बार लगाती
संकट की घड़ी में ढाल बन जाती
बुरी नजर से सदा बचाती
हर दीपक की वो है बाती
जीवन हमारा प्रकाशित करती
शब्दों में उसकी महिमा नहीं समाती
माँ तो आखिर माँ है होती।
( लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- एक जन्मदिन ऐसा भी… जश्न से पहले दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प | भरतपुर में माहेश्वरी समाज के रक्तदान शिविर में जुटे युवा, महिलाएं और नागरिक
- ट्रेन की रफ्तार कम, फिर भी जेब से ‘सुपरफास्ट’ का पैसा, रेलवे ने यात्रियों से वसूले 168 करोड़ | CAG की जांच में बड़ा खुलासा, 100 ट्रेनें अब भी 55 kmph से नीचे
- निकाय चुनाव से पहले 41 नगर पालिका अधिकारियों पर बड़ा फैसला, 24 को पोस्टिंग तो 11 APO | आयुक्त से लेकर अधिशासी अधिकारी तक बदले, कई निकायों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदलीं | देखें पूरी सूची
- টিএমসি অফিসে প্রাক্তন ডেপুটি স্পিকারের ঝুলন্ত মরদেহ উদ্ধার: TMC ऑफिस में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव, सुसाइड नोट में रेत टेंडर का जिक्र | 5 बार विधायक रहे आशीष बनर्जी ने लिखा- मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं
- बालगृहों में रह रहे बच्चों के लिए बड़ा कदम, 55 बच्चों के आधार का रास्ता साफ | 27 के आधार मौके पर बने-अपडेट, बाकी 28 की प्रक्रिया भी जल्द होगी पूरी
- राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, 14 सितंबर से आवेदन | 177 पद महिलाओं के लिए आरक्षित, RMC रजिस्ट्रेशन जरूरी
- 50 हजार की रिश्वत लेते रेलवे का सीनियर अफसर गिरफ्तार, घर-ऑफिस की तलाशी में में मिला 77 लाख कैश, 14 लाख की ज्वेलरी भी बरामद | बिल पास कराने के लिए मांगे थे 2 लाख, CBI ने दलाल के जरिए पहली किस्त लेते पकड़ा
- ‘विशाल भारत’ की राह में सबसे बड़ी ताकत क्या? जयपुर में आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक भविष्य पर मंथन
- कर्मचारियों के लिए सुक्खू सरकार के बड़े ऐलान, एरियर से वेतनमान तक कई मोर्चों पर राहत | स्वतंत्रता दिवस समारोह में हजारों कर्मचारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने खोले सरकार के पत्ते
- 922 पदों वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट टला, याचिका वापस; अब भर्ती का रास्ता साफ | हाईकोर्ट में आयोग ने रखा पूरा रिकॉर्ड, याची पर शास्ति की मांग के बाद बदला रुख
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
