मदर्स डे
डॉ. विनीता राठौड़
माँ है एक दिव्य शक्ति अनादि
भौतिक शरीर में प्राण फूंकती
आत्मा को मन्दिर वो बनाती
नवजीवन सृजन करने हेतु
स्वीकारती स्व मृत्यु की चुनौती
जीवात्मा के शुद्धिकरण हेतु
मंत्रों के जाप निरंतर करती
नौ महीनों तक अपने लहू से,
सिंचित कर हमें पोषित करती
प्रथम गुरू हमारी बन कर
गर्भ में ही जगत का ज्ञान कराती।
हमें सुसंस्कारित करने हेतु
जीवन मूल्यों का पाठ पढ़ाती
वाणी को हमारी शब्द देने हेतु
अभिनव प्रयास सतत् वो करती
नेह से अपनी अंगुली पकड़ा कर
हमको चलना भी वही सिखाती
चैन की नींद सुलाने हेतु
मधुर लोरियां गा कर सुनाती
आंखों की ज्योति बन कर
जीवन हमारा प्रकाशित करती
त्याग कर अपना सुख और चैन
सब सुख सुविधा हमें दिलाती।
हर मुश्किल से बचाने हेतु
आशीषों का कवच पहनाती
कमजोरी पर काबू करना सिखाती
क्षमताओं से हमें अवगत कराती
मधुर स्मृतियां छोड़ सकें हम
श्रेष्ठ मनुज बनाने को प्रयासरत रहती
समय बदलता, परिस्थितियां बदलती,
किन्तु माँ की ममता नहीं बदलती,
शब्द कोष के शब्द कम हैं माँ,
तेरी महिमा का नहीं कोई थाती
शीश नमन है तेरे चरणों में माँ
तू ही तो है इस सृष्टि की आदि शक्ति।
( लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
- दीपक भारद्वाज बने हिन्दू महासभा भरतपुर के जिलाध्यक्ष
- समर का डबल धमाका, पायल-आशु बनीं चैंपियन, भरतपुर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर
- होर्मुज का ‘विकल्प’ तैयार करने में जुटे इराक-सीरिया! तेल पाइपलाइन पर बड़ा समझौता | ईरान तनाव के बीच बदलेगा Middle East का एनर्जी गेम?
- रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व
