आगरा
उत्तरप्रदेश के आगरा से लूट की एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है। आगरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुनकता पर 24 अगस्त मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मार दी और 11 लाख रुपयों भरा बैग लूट लिया।
बाइक सवार बदमाश फायर करते हुए मौके से भाग निकले। रास्ते में एक राहगीर की बाइक भी बदमाशों ने लूटी है। बदमाशों की फायरिंग में एक कर्मचारी मनोज के हाथ में गोली लगी है। घटना की जानकारी पर एसएसपी थाने का फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि शनिवार और रविवार को बैंक न खुलने के कारण कर्मचारी मंगलवार को कैश जमा करने जा रहे थे।
लूट की यह वारदात सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुनकता पर सुधीर फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों के साथ हुई है । मंगलवार को चार दिन के बाद बैंक खुले थे। ऐसे में सुबह करीब 11 बजे पेट्रोल पंप कर्मचारी मनोज और शेषवीर बाइक से बैग में कैश लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे।
पेट्रोल पंप से करीब 500 मीटर दूर आगरा-दिल्ली हाईवे पर रुनकता अंडरपास के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारियों को धक्का देकर गिरा दिया और उनसे कैश से भरा बैग छीन लिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।
प्रतिक्रिया, सुझाव और प्रेस रिलीज देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
मथुरा में मिली बदमाशों की लोकेशन
घटना की जानकारी होते ही थाना सिकंदरा का फोर्स मौके पर पहुंच गया। थोड़ी देर में एसएसपी मुनिराज भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई है। मुनिराज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मथुरा में लोकेशन मिल रही है। वहां भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
बाइक छोड़ भागे बदमाश
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि बदमाश लूट के बदमाश रुनकता कस्बे के अंदर घुस गए। पेट्रोल पंप कर्मी ने उनका पीछा किया। कस्बे के बाजार में बदमाश अपनी बाइक छोड़ गए। यहां पर बदमाशों ने एक व्यक्ति से उसकी बाइक छीन ली। उस बाइक से बदमाश फरार हो गए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
