आठ बाल साहित्यकारों को पुरस्कृत करेगी पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी

जयपुर 

पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी द्वारा सत्र 2023-24 के लिए आठ बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इन सभी साहित्यकारों को सम्मान राशि, मानपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

गहलोत सरकार ने देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 336 RAS के तबादले, कई ADM, आबकारी अधिकारी, JDA उपायुक्त, यूनिवर्सिटीज के रजिस्ट्रार बदले | यहां देखिए पूरी लिस्ट

अकादमी अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि अकादमी पहली बार दो विशिष्ट योगदान देन वाले वरिष्ठ बाल साहित्यकारों को सम्मानित करेगी। इनमें पहला सम्मान गिलूंड निवासी  85 वर्षीय वरिष्ठ बाल साहित्य लेखक जगदीश शर्मा गिलुंड को स्व.मनोहर वर्मा के नाम से सम्मानित किया जाएगा।

इसी क्रम में जोधपुर के वरिष्ठ कवि एवं गीतकार डॉक्टर आईदान सिंह भाटी को बाल गीतों के अनुपन योगदान हेतु स्व. लक्ष्मीनारायण रंगा के नाम से सम्मान प्रदान किए जाएगा। दोनों साहित्यकारों को क्रमशः इकत्तीस-इकत्तीस हजार रुपए, मानपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

इकराम राजस्थानी ने बताया कि अकादमी 6 बाल साहित्य मनीषियों को भी इसी माह में आयोजित किए जाने वाले समारोह में पुरस्कार कर सम्मानित करेगी। इस सम्मान हेतु गंगानगर के डा. कृष्ण कुमार आशु, हनुमानगढ़ के दीन दयाल शर्मा, लाडनूं के डा.आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, भीलवाड़ा के डा. भैरुं लाल गर्ग, उदयपुर के तरुण दाधीच तथा ग्राम रायसाना, करौली के प्रभात को चुना गया है।

अकादमी सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि प्रत्येक बाल साहित्य मनीषी को सम्मान स्वरूप 21 हजार रुपए, मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि सभी सम्मानित किए जा रहे रचनाकार लम्बे समय से बाल साहित्य सृजन से जुड़े हैं।

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

दिनदहाड़े डकैती: बैंक से एक करोड़ कैश लूट ले गए बदमाश

गहलोत सरकार ने देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 336 RAS के तबादले, कई ADM, आबकारी अधिकारी, JDA उपायुक्त, यूनिवर्सिटीज के रजिस्ट्रार बदले | यहां देखिए पूरी लिस्ट

कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर रोक, इस डेट के बाद नहीं होंगे तबादले

टैक्स डिडक्शन क्लेम के लिए की ये गलती तो आ जाएगा नोटिस, ऐसे नजर रख रहा है Income Tax विभाग

कौन हैं डा. तारिक मंसूर जिन्हें भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय टीम का बनाया खास चेहरा | यहां जानिए पार्टी की क्या है रणनीति