जीवन की आपाधापी
डॉ. शिखा अग्रवाल
जीवन की आपाधापी में,
क्या पाया कितना छूट गया।
बचपन की मीठी यादों में,
छोटे सपने, कर में बूंदें,
गीली मिट्टी, सौंधी महकें,
छप – छप पानी, बहती नावें,
वो नभ में उड़ते कनकौए,
अब भी ललचाते बहुत मगर,
पतंग उड़ाने की चाहत पर,
भारी है कटने का डर।
वो उम्र रही ना मित्र रहे,
वो मित्र कहीं पीछे छूटे,
जो धौल जमा कर मिलते थे।
लड़ना, लड़ कर फिर मिल जाना,
खुल कर हंसना अब छूट गया।
कंक्रीट के जंगल में,
पीछे छूटी वो खुली हवा।
नन्ही खुशियां पीछे छूटी,
और छूट गए वो शौक सभी,
जिन से मिलता था सुकून कभी।
ये छद्म आवरण इज्जत के,
मन की करने से रोक रहे।
घर,बंगला, कार सभी पाए,
पर मन की कुछ भी कर ना सके।
है कंधों पर अब बोझ अधिक,
इच्छाएं बढ़ती जाती हैं।
ज्यादा पाने की कोशिश में,
चिंता – तनाव का चक्रव्यूह,
जीवन की खुशियां लील गया।
जीवन की आपाधापी में,
कुछ पाया कुछ तो छूट गया।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, सुजानगढ़ में सह आचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
