जीवन मूल्य
डॉ. शिखा अग्रवाल
कुछ नई जगहें, कुछ लोग नए,
सब से सीखा, कुछ नया नया,
इस यायावर जीवन से मैंने,
जाना दर्शन जीने का।
हंस कर जीना है बहुत सरल,
बेशक हंसने के कारण हैं,
उसके पीछे की पीड़ा को,
कभी आंखों तक ना आने दें।
कम बोलें, ज्यादा श्रवण करें,
सब की सुन कर ही बात करें,
धैर्य रखें कुछ कहने में,
दृढ़ता से अपनी बात रखें।
सब के हैं जीवन मूल्य अलग,
सब का पहनावा अलग अलग,
किसको कह दें हम सही गलत,
है अंतर मत का ही केवल।
रिश्तों को जोड़े रखने के,
हैं जतन सभी के बड़े अलग,
इक सी ही रीत नहीं दीखे,
जाना ये ही सब से मिलकर।
भाषा – बोली में भेद बहुत,
अनगिनती की भाषाएं हैं,
पर एक ज़ुबां है भावों में,
जो सब के मन की कहती हैं।
हैं पर्व अनोखे इस जग में,
मिलकर ये प्रीत बढ़ाते हैं,
इस रीत प्रीत से भारत में,
हम एक सूत्र बंध जाते हैं।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, सुजानगढ़ में सह आचार्य हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
