अहमदाबाद
गुजरात के कच्छ के मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की ओर से पकड़े गए ड्रग्स की कीमत करीब 9 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। पोर्ट पर दो कंटेनर्स में लगभग 3000 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसके साथ-साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
सरकारी एजेंसी ने कहा कि हेरोइन, जिसे टैल्क ले जाने वाले दो कंटेनरों में रखा गया था। डीआरआई ने कहा कि एक कंटेनर में लगभग 2,000 किलोग्राम (4,409 पाउंड) हेरोइन और दूसरे में लगभग 1,000 किलोग्राम की खेप अफगानिस्तान से आई थी और इसे ईरान के एक बंदरगाह से गुजरात भेज दिया गया था।
दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई अफगान नागरिकों को एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तालिबान-आईएसआई के संभावित संबंध के लिए उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
गांधी नगर सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) के विशेषज्ञों ने पदार्थ की जांच की और पाया कि यह ‘बहुत उच्च गुणवत्ता वाली’ हेरोइन है जो संभवतः अफगानिस्तान में उत्पन्न हुई थी। अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत ₹7 करोड़ प्रति किलोग्राम होने का अनुमान लगाया है, जिससे यह भारत में की गई अब तक की सबसे बड़ी जब्ती बन जाती है।
हेरोइन की बड़ी खेप मिलने के बाद हरकत में आई जांच एजेंसी द्वारा गुजरात के अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, गांधीधाम और मांडवी में तलाशी ली गई है। सोमवार को एक विशेष अदालत ने हेरोइन की मुंद्रा बंदरगाह से बरामदगी के मामले में गिरफ़्तार दक्षिण भारत की दम्पती को ख़ुफ़यि राजस्व निदेशालय को आगे की जांच और पूछताछ के लिए दस दिन की रिमांड पर सौंप दिया।
डीआरआई के वकील केसी गोस्वामी ने पत्रकारों को बताया कि ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह के रास्ते दो कंटेनर में मंगाई गई इस हेरोइन को विजयवाड़ा की जिस मेसर्स आशी ट्रेडर्ज़ नाम की कम्पनी ने टेलकम स्टोन के नाम पर आयात किया था उसके मालिक मच्छावरम सुधाकर और उनकी पत्नी सह भागीदार दुर्गपूर्णा वैशाली को 17 सितंबर को ही गिरफ़्तार कर लिया गया था। उन्हें ट्रैंजिट रिमांड पर गुजरात के कच्छ जिले में लाकर जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
निर्यातक फर्म की पहचान अफगानिस्तान के कंधार में स्थित हसन हुसैन लिमिटेड के रूप में की गई है। डीआरआई और कस्टम ने जब कंसाइनमेंट रोक कर जांच की तो टेलकम पाउडर की आड़ में करोड़ों का ड्रग्स बरामद हुआ। इसके साथ ही दो लोगों को अरेस्ट किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
