जयपुर
राजस्थान में मौसम विभाग ने भरी बारिश को लेकर एलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार तीन दिन में कुल 31 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। जिसमें जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर जैसे बड़े जिले भी शामिल हैं। आपको बता दें पिछले 24 घंटों में राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद पहली दफा है जब मौसम विभाग ने बारिश के अपने अलर्ट में आकाशीय बिजली गिरने के अंदेशा वाला सन्देश जारी किया है।
मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक तीन दिन में कुल 31 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। जिसमें जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर जैसे बड़े जिले भी शामिल हैं।
13 जुलाई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा. बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, राजसमंद, सिरोही, टोंक में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की संभावना। पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगह, नागौर, पाली, जालौर और जोधपुर में सामान्य बिजली गिरने का अंदेशा है।
14 जुलाई को अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा. बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, टोंक में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, नागौर, जालोर में भी लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
15 जुलाई को अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, टोंक बिजली गिर सकती है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, चूरू, पाली, जालोर में हल्की बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
- ‘एक घंटे में खत्म कर दूंगा…’ और फिर बेटी के सामने मां को मार दी गोली | थप्पड़ से तिलमिलाए युवक ने दिनदहाड़े बरसाई गोली
- बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, गहरे गड्ढों में डूबा रास्ता| जेई पर लापरवाही के आरोप, गुप्तेश्वर महादेव जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
