नई दिल्ली
यदि आप एलआईसी के आईपीओ में पैसे लगाकर मोटी कमाई (earn money) करना चाहते हैं तो यह मौका आपको जल्दी ही मिलने वाला है। बस कुछ महीने और इंतजार करना होगा। क्योंकि आर्थिक मामलों की केंद्रीय समिति (CCEA) ने एलआईसी के आईपीओ के प्लान को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ ही एलआईसी के आईपीओ की लांचिंग का बड़ा रोड़ा अब हट गया है।
आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में सरकार की कुछ हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की थी। वित्त मंत्री ने कहा था कि एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी आईपीओ के जरिये बेची जाएगी। इसके बाद से ही निवेशकों को एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) का इंतजार था। इसी बीच अब आर्थिक मामलों की केंद्रीय समिति (CCEA) ने एलआईसी के आईपीओ के प्लान को मंजूरी दे दी।
कब होगी लांचिंग?
उम्मीद है कि मार्च 2022 में एलआईसी के आईपीओ की लांचिंग हो जाएगी। केंद्र सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए एक मंत्रिमंडलीय समिति भी बनाए जाने की चर्चा चल रही है। यह समिति ही एलआईसी से जुड़े सभी विषयों पर निर्णय करेगी। समिति ही तय करेगी कि एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी किस प्रतिशत तक में बेची जाएगी और कितने शेयर जारी किए जाएंगे। उम्मीद है कि यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।
केंद्र ने एसबीआई कैपिटल मार्केट्स (SBI Capital Markets) और डेलॉयट (Deloitte) को आईपीओ से पहले सलाहकार चुना है।एलआईसी के आईपीओ को लेकर निवेशक अभी से बहुत अधिक उत्साहित हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।
1.75 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य
ऐसा पहली बार हो रहा है जब LIC किसी निजी कंपनी में निवेश करेगी। केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश और निजीकरण के जरिए 1.75 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य तय किया है। एलआईसी की तरफ से जारी सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 के खत्म होने पर उसकी कुल संपत्ति 32 लाख करोड़ रुपये है। घरेलू बीमा क्षेत्र में एलआईसी का मार्केट शेयर 70 फीसदी के करीब है। सरकार के पास इस समय कंपनी में 100 फीसदी हिस्सेदारी है। एलआईसी अलग-अलग सरकारी कंपनियों में निवेश भी करती है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
