चंडीगढ़
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आखिर विवादों से घिरे प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के प्रेशर में आ गए। चन्नी सरकार ने पंजाब के एडवोकेट जनरल (AG) एपीएस देयोल का इस्तीफा मंजूर कर लिया। पंजाब सरकार की मंगलवार को हुई केबिनेट की बैठक में ये फैसला किया गया। (AG) एपीएस देयोल का इस्तीफा मंजूर करने की सूचना गवर्नर को भेजी जाएगी और बुधवार को पंजाब में नए AG की नियुक्ति हो जाएगी।
अब DGP इकबालप्रीत सहोता को भी बदलने की बारी है। इकबालप्रीत सहोता अभी परमानेंट DGP नहीं हैं। उन्हें सिर्फ डीजीपी का चार्ज दिया गया है। ऐसे में सरकार ने उन्हें हटाने के लिए पैनल का इंतजार करने को कहा है। चन्नी सरकार ने इसका भी फैसला कर लिया है। इसके लिए सरकार UPSC के पैनल का इंतजार करेगी। मंगलवार को कैबिनेट के बाद CM चरणजीत चन्नी ने प्रेस कान्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू भी उनके साथ मौजूद थे।
दरअसल राज्य के महाधिवक्ता एपीएस देओल (Advocate General APS Deol) और इकबाल प्रीत सिंह सहोता की कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में नियुक्ति को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री के बीच तनातनी चल रही थी। अब जिद पूरी होने पर सिद्धू खुश नजर आ रहे हैं। सिद्धू मांग पूरी होने पर बोले; चन्नी सरकार को 110% सहयोग करेंगे।
एडवोकेट जनरल एपीएस देयोल पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। कैबिनेट की मीटिंग में उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। पिछली कैबिनेट में इस पर चर्चा ही नहीं हुई तो सिद्धू भड़क गए थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर ही सवाल उठा दिए थे। सिद्धू का कहना है कि एपीएस देयोल ने बेअदबी के गोलीकांड केस में मुख्य आरोपी पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को ब्लैंकेट बेल दिलाई, इसलिए उन्हें नियुक्त करना गलत है।
इससे पहले CM चन्नी और सिद्धू के बीच मीटिंग हुई। जिसमें स्पष्ट हो गया कि DGP और AG की छुट्टी होनी तय है। इसीलिए सिद्धू भी प्रेस कान्फ्रेंस में पहुंचे। सिद्धू ने इतना जरूर कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। हालांकि सीधे तौर पर AG और DGP के बारे में सिद्धू ने कुछ नहीं कहा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: चौथे दिन भरतपुर के रोहित का जलवा, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
