जयपुर
राजस्थान की गहलोत सरकार प्रदेश के 102 IAS, IPS और IFS को नए साल पर प्रमोशन देने जा रही है। जिनको प्रमोशन दिए जा रहे हैं उनके नाम भी सामने आ गए हैं। जल्दी ही इन नामों पर मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी अंतिम मुहर लगाएंगे।
102 IAS, IPS और IFS को वेतन श्रृंखला में प्रमोशन का तोहफा मिलेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव निरंजन आर्य बैठक कर सीएम को फाइल भेजकर अनुशंसा करेंगे। उम्मीद है कि कार्मिक विभाग की ओर से 31 दिसम्बर को इनकी सूची जारी हो जाएगी। पदोन्नत अफसरों को इसका फायदा एक जनवरी से मिलने लगेगा। जिन अफसरों को पदोन्नति मिलने जा रही है; उनमें 43 IAS , 45 IPS और 14 IFS हैं।
ये हैं 43 IAS जिनकी होगी पदोन्नति
IAS अभय कुमार (1992 ) को पदोन्नति के बाद मुख्य सचिव वेतन श्रंखला मिलेगी। इसी बैच के रजत कुमार मिश्र पदोन्नति के बाद जब भी केंद्र में डेप्यूटेशन से लौटकर आएंगे तो एसीएस के रूप में काम संभालेंगे। 1998 बैच के आईएएस वैभव गालरिया, टी.रविकांत और सुबीर कुमार सुपर टाइम वेतन श्रृंखला से अबॉव सुपर टाइम वेतन श्रृंखला में पदोन्नत होकर अब सचिव से प्रमुख शासन सचिव बना जाएंगे।
2006 बैच के आईएएस गौरव गोयल, आरती डोगरा, रोहित गुप्ता, वी सरवन, उर्मिला राजोरिया, सुधीर कुमार शर्मा, नरेश कुमार ठकराल, बाबूलाल मीना सुपर टाइम वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे। यानी ये सभी विशिष्ट सचिव से सचिव बन जाएंगे। इसी बैच के ओमप्रकाश असम-मेघालय कैडर और अमित ढाका पंजाब कैडर के हैं और ऐसे में संबंधित कैडर से पदोन्नति मिलेगी।
इन IAS को भी मिलेगी पदोन्नति
2009 बैच के आईएएस कुमारपाल गौतम, चित्रा गुप्ता,अंतर सिंह नेहरा,आराधना सक्सेना, घनेन्द्र भान चतुर्वेदी, करण सिंह, परमेश्वर लाल, महावीर प्रसाद शर्मा, विश्राम मीणा।
2013 बैच के IAS आशीष गुप्ता, नथमल डिडेल, नम्रता वृष्णि, कानाराम, अंशदीप, आलोक रंजन, नगिकया गोहेन, अरविंद पोसवाल, प्रदीप कुमार गवांडे। 2018 बैच के आईएएस के अतुल प्रकाश,अभिषेक सुराना, देशल दान, शिल्पा सिंह,टी. शुभमंगला रामप्रकाश, मोहम्मद जुनैद, मयंक मनीष,नित्या के.,अभिषेक खन्ना उत्साह चौधरी, अपर्णा गुप्ता।
इन 45 IPS को मिलेगी पदोन्नत
4 IPS महा निरीक्षक से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे। 1997 बैच के आईपीएस विशाल बंसल, विजय कुमार सिंह, हवासिंह घुमरिया, एस. सेंगाथिर महानिरीक्षक से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस पद पर पदोन्नत होंगे।
2004 बैच के IPS गौरव श्रीवास्तव, शरत कविराज, एस. परिमाला होंगी इस वेतन श्रंखला में पदोन्नत, इसी तरह सी संतोषकुमार तुकाराम, ओमप्रकाश प्रथम, के बी वंदना, विकास कुमार, दीपक कुमार महा निरीक्षक पुलिस वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे।
13 आईपीएस चयन वेतन श्रंखला से उपमहानिरीक्षक पुलिस वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे। इनके नाम प्रीति चंद्रा, हरेंद्र कुमार महावर, राहुल कोटोकी, विकास पाठक,ओमप्रकाश द्वितीय, समीर कुमार सिंह, तेजराज सिंह, राजेश सिंह, जगदीश चन्द्र शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद गोयल, कालूराम रावत हैं। लवली कटियार, डॉक्टर राहुल जैन को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर परफॉर्मा पदोन्नति मिलेगी।
ये 14 IPS उपमहानिरीक्षक वेतन श्रंखला में होंगे पदोन्नत
2009 बैच की आईपीएस श्वेता धनखड़, प्रीति जैन, अजय सिंह,योगेश यादव, पंकज चौधरी, कुंवर राष्ट्रदीप, कल्याणमल मीणा, अनिल कुमार द्वितीय, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, सुनील कुमार विश्नोई, मनीष अग्रवाल द्वितीय, डॉ. रामेश्वर सिंह। शिवराज मीना को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने से परफॉर्मा प्रमोशन मिलेगा। वहीं हिम्मत अभिलाष टाक निलंबित होने से उनके प्रमोशन को लेकर तब ही विचार किया जाएगा जब वे बहाल हो जाएंगे।
2013 बैच की आईपीएस तेजस्विनी गौतम और चूनाराम जाट वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला में पदोन्नत होंगे। 2018 बैच के 4 आईपीएस कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन संख्या में और विकास सांगवान, ज्येष्ठा मैत्रेयी,अमित कुमार, कुंदन कांवरिया कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे।
14 IFS को भी मिलेगी पदोन्नति
1997 बैच के 3 IFS राजेश कुमार गुप्ता, के सी ए अरुण प्रसाद और कैलाश चन्द्र मीना मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रृंखला से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे। 2004 बैच के 3 आईएफएस पी कथिरवेल,शैलजा देवल, एस. आर वेंकटेश्वर मूर्ति वन संरक्षक वेतन श्रंखला से मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे।
2013 बैच के 4 आईएफएस सविता दहिया, आलोक नाथ गुप्ता, अजित उचोई वरिष्ठ वेतन श्रंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे जबकि हेमन्त सिंह दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने से उनको परफॉर्मा प्रमोशन मिलेगा 2019 बैच के 4 आईएफएस अरुण कुमार डी, मानस सिंह, मारिया शाइन, पी. बालामुरुगन.कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
