जयपुर
नेत्रदान पखवाड़ा के तहत जिला अंधता निवारण समिति जयपुर व आई बैंक सोसाइटी राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कांवटिया हॉस्पिटल जयपुर में अधीक्षक डा.लिनेश्वर हर्षवर्धन की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में नेत्र विशेषज्ञ डा.इकबाल भारती ने नेत्र दान के महत्व, क्रिया विधि पर प्रकाश डाला। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा ने विजन 2020 की उपलब्धि के बाद कॉर्नियल ब्लाइंडनेस को रोके जाने की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विटामिन ए की कमी, बच्चों को तीर कमान से खेलना, गुल्ली डंडा, खेती आधारित चोटों, अल्सर, जर्दा खाने वालों की चूने वाली डिबिया के चूने के आंख में जाने आदि सहित कारणों से फूला पड़ना आदि के बारे में बताया।
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि एक नेत्रदान से दो व्यक्तियों के जीवन रोशन होते हैं और अब तो उपलब्ध उन्नत संसाधनों व उच्च तकनीक के पारंगत चिकित्सकों का राज्य के एसएमएस अस्पताल में उपलब्ध होने से एक ही कॉर्निया से एक से अधिक व्यक्तियों के दुर्लभ रोगों का निदान संभव हो जाता है। उन्होंने लंबी बेहोशी वाले गंभीर मरीजों के नेत्र देखरेख पर भी प्रकाश डाला।
कांवटिया हॉस्पिटल की सर्जन डा.नसरीन भारती ने सामाजिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अपने देश में सभी धर्मो में दान का अत्यधिक महत्व है। ऐसे में मृत्यु के बाद होने वाले नेत्र दान सुनिश्चित कर व्यक्ति अपने स्वर्ग का रास्ता प्रशस्त कर सकता है। आई बैंक सोसाइटी राजस्थान की फाउंडर मेंबर श्रीमती भंडारी ने अपने 2000 नेत्र दान के इतिहास पर प्रकाश डाला।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
