आशा का उजियारा
डॉ. शिखाअग्रवाल
घर-घर जाकर दीप जला दूं,
खुशियों का उजियारा कर दूं।
उस घर के आंगन में जाकर,
दीप रखूं एक आशा का,
जिस घर में नन्हे बच्चों का,
कोई अपना नहीं बचा।
एक दीप उस भूमि पुत्र के,
जिसने सोना उपजाया,
धूप, घाम, बारिश से लड़कर,
अन्न सभी तक पहुंचाया।
गुब्बारे वाला वो लड़का,
मुरझाया सा बहुत उदास,
कुछ खुशियां उसको भी देकर,
मन में उसके भरूं उजास।
उस पटरी पर बैठी अम्मा,
लेकर बाती और दीपक,
उससे मोल भाव ना करके,
दे दूं मनचाही कीमत।
जिनके घर है भूख के पहरे,
कुछ खाने को पहुंचा दूं,
दूर बसी उन बस्तियों में,
थोड़ा उजियारा कर दूं।
घर- घर जाकर दीप जला दूं ,
दीपोत्सव सार्थक कर दूं।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, सुजानगढ़ में सह आचार्य हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
