रूदावल (भरतपुर)
भरतपुर जिले के रूदावल कसबे के पास खेरिया के एक जख्मी युवक ने हमलावरों के नाम फर्श पर ही लिख दिए ताकि यदि वह (जख्मी युवक) मर जाए तो हमलावर पकड़ में आ सकें। वारदात 28 मई की आधी रात के बाद की है। उस समय यह युवक आईटीआई काॅलेज के कमरे में सो रहा था। तभी बदमाशों ने उसका धारदार हथियार से गला रेत दिया और उसे मरा समझकर फरार हो गए। मृत्यु के बाद हमलावर कहीं बच न जाएं, इसलिए घायल युवक ने फर्श पर ही अपने खून से उनका नाम लिख दिए। तीनों हमलावर युवक के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। रुदावल पुलिस ने कमरे को सीज कर दिया। घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
एसएचओ मनीष शर्मा ने बताया कि घायल खेरिया निवासी भानू शर्मा (20) है। गांव के ही नवीन, सोनू व उनके पिता रामकुमार ने उसके कमरे का गेट खुलवाया। जैसे ही भानू ने दरवाजा खोला सोनू ने उसका मुंह बांध दिया। रामकुमार और नवीन ने धारदार हथियारर से उसके हाथ व गला रेत दिया। घायल भानु के पिंता उत्तम शर्मा ने बताया कि तीनों हमलावर उनके पड़ाेसी हैं। इनका काॅलेज के बगल में स्कूल और घर है। नवीन से जान-पहचान का होने के कारण भानू ने रात में दरवाजा खोल दिया था। हमले के बाद आरोपी जाते समय भानू का मोबाइल तोड़कर कमरे की बिजली बंद कर गए। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनके परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।
