मुम्बई
आरबीआई छाप रहा है ऐसे 1 अरब नोट
अब जल्दी ही आपके हाथ में सौ रुपए का ऐसा नोट होगा जो न तो गलेगा। न फटेगा और न कटेगा। यह नोट वार्निश लगा होगा।वार्निश पेंट वही है जिसका इस्तेमाल लकड़ी पर किया जाता है। इस नोट पर पानी का भी असर नहीं होगा। यानी इस नोट की सबसे बड़ी खासियत होगी कि यह किसी भी तरह खराब नहीं होगा। यह नोट बैंगनी रंग का ही होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) वार्निश लगे 100 रुपए के ये नोट जल्दी ही जारी करने वाला है। केंद्र सरकार ने ऐसे एक अरब नोट छापने की मंजूरी भी दे दी है। RBI ने इसका ट्रायल करना भी शुरू कर दिया है। ट्रायल सफल रहने के बाद नए नोट बाजार में उतारे जाएंगे और पुराने नोट धीरे-धीरे सिस्टम से बाहर कर दिए जाएंगे।
100 रुपए का यह नोट मौजूदा सौ रुपए के नोट की ही शक्ल का होगा। इसे आप आसानी से कितनी ही बार फोल्ड करके अपनी जेब में रखा सकते हैं। पर यह ख़राब नहीं होगा। New 100 Rupee Note पानी में डालने पर भी गलेगा नहीं। इसमें एक ऐसा खास फीचर होगा जिससे आप इसे कैसे भी अपनी जेब में रख सकते हैं। वार्निश लगे नोट उतारने के पीछे वजह नोटों को टिकाऊ और सुरक्षित बनाना है। इस तरह के बैंक नोट ज्यादा लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वार्निश चढ़े नोट के बारे में रिजर्व बैंक ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक को 100 रुपए के मूल्य वाले एक अरब वार्निश लगे नोट छापने की मंजूरी दे चुकी है। बीते साल वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा में यह जानकारी दी थी।
नए नोट पर आएगी 20 फीसदी ज्यादा लागत
नए सौ रुपए के नोट पर मौजूदा नोट के मुकाबले बीस फीसदी ज्यादा खर्चा आएगा। मौजूदा 100 रुपए के 1000 नोट छापने में 1570 रुपए का खर्च आता है। जबकि वार्निश चढ़े नोट की छपाई में 20 फीसदी ज्यादा खर्च आएगा। वार्निश होने की वजह से इस पर पानी और केमिकल का असर नहीं होगा। मौजूदा नोट के मुकाबले वार्निश चढ़े नोट के खराब होने का खतरा 170% कम होगा। वार्निश की वजह से नए नोट को बार-बार ज्यादा मोड़ना आसान नहीं होगा। बार-बार मोड़ा भी तो नोट का फटने का खतरा भी 20 फीसदी कम होगा।
ये भी पढ़ें
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
नए नोट की यह होगी खासियत
- नोट का साइज बिल्कुल 100 रुपए (बैंगनी नोट) के नए नोट के बराबर होगा
- यह नोट भी गांधी सीरीज का ही नोट होगा
- इसकी डिजाइन मौजूदा नए नोट की तरह होगी
- वार्निश वाला नया नोट मौजूदा नोट के मुकाबले दोगुना टिकाऊ होगा
- अभी 100 रुपए के नोट की औसतन उम्र ढ़ाई से साढ़े तीन साल है, वार्निश चढ़े नए नोट की उम्र करीब 7 साल होगी
