जयपुर
भारत में शुक्रवार को कोरोना के 1 लाख 37 हजार 24 केस रिपोर्ट हुए हैं जबकि 344 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले गुरुवार को भी 1लाख 17 हजार 94 नए मामले दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को 39 हजार 580 लोग ठीक भी हुए हैं। एक्टिव केस का आंकड़ा 4 लाख 62 हजार 613 हो गया है। वहीं राजस्थान में भी मामलों में लगातार इजाफा जारी है।
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के मामलों में और इजाफा हुआ। इस दिन प्रदेश में कोरोना के 3300 नए मामले सामने आए और 2 मरीजों की मौत की भी सूचना है। दो दिन बाद ही फिर से यह मौत दर्ज हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या भी 10 हजार के ऊपर पहुंच चुकी है।
चिकित्सा विभाग की सूचना के अनुसार अब कोरोना का संक्रमण 31 जिलों में फैल चुका है। इनमें भी जयपुर में नए मरीज 1500 पार हैं तो पांच जिलों में 100 पार नए मरीज हैं। आज अजमेर में 103, अलवर में 219, बांसवाड़ा से 18, बाड़मेर से 30, भरतपुर से 57, भीलवाड़ा से 96, बीकानेर से 187, बूंदी से 10, चित्तौड़गढ़ से 85, चूरू से 8, दौसा से 5, धौलपुर से 7, डूंगरपुर से 24, गंगानगर से 16, हनुमानगढ़ से 6, जयपुर से 1527, जैसलमेर से 5, झालावाड़ से 9, झुंझुनू से 4, जोधपुर से 440, करौली से 2, कोटा से 100, नागौर से 26, पाली से 1, प्रतापगढ़ से 32, राजसमंद से 20, सवाई माधोपुर से 40, सीकर से 1, सिरोही से 15, टोंक से 18 और उदयपुर में 189 मामले आए हैं।
जयपुर और करौली में एक-एक मरीज के मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ कर 10,287 हो गई है। इसमें भी सबसे अधिक 5776 एक्टिव केस जयपुर में दर्ज किए गए हैं।
उदयपुर आईआईएम संस्थान के 15 छात्र कोरोना पॉजिटिव
शुक्रवार को उदयपुर के आईआईएम संस्थान के 15 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आईआईएम के 600 छात्रों की टेस्टिंग हुई थी। हालांकि इनमें से 13 को कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। जबकि 2 छात्रों को हल्की सर्दी-जुकाम है।
जयपुर में यहां मिले मरीज
अचिन्हित क्षेत्रों में 110, वैशाली नगर में 103, झोटवाड़ा में 81, सोडाला में 56, अजमेर रोड में 49, मानसरोवर में 45, आदर्श नगर में 42, मालवीय नगर में 42, पत्रकार कॉलोनी में 40, जवाहर नगर में 39, जेएलएन मार्ग 37, दुर्गापुरा में 37, जगतपुरा में 37, बनीपार्क 36, सीतापुरा में 35, टोंक रोड में 33, आमेर में 31, शास्त्रीनगर में 31, गोपालपुरा में 29, प्रतापनगर में 28, सांगानेर 28, चांदपोल में 27, सी—स्कीम 24, इंदिरा गांधी नगर में 24, अग्रवाल फार्म में 22, शाहपुरा 21, लालकोठी में 21, गांधीनगर में 20, सिरसी 20, किरणपथ में 20, घाटगेट में 19, सिविल लाइंस 18, राजापार्क में 16, चाकसू में 15, जामडोली में 15, जौहरी बाजार 13, बरकत नगर में 12, मुरलीपुरा में 12, गोविंदगढ़ में 12, ब्रहमपुरी में 12, खातीपुरा में 11, त्रिवेणी नगर 11, विद्याधर नगर में 11, जमवारामगढ़ में 9, सांभर 9, टोंक फाटक 9, बस्सी में 8, सुभाष चौक 8, अम्बाबाड़ी में 7, एसएमएस 7, कोटपूतली में 7, सेंट्रल जेल घाटगेट 7, चौड़ा रास्ता में 6, रामगंज 6, करतारपुरा 6, लुणियावास में 6, दूदू में 6, गलता गेट 5, एमडी रोड 5, महेश नगर 5, तिलक नगर में 5, माणक चौक 4, स्टेशन रोड 4, आमेर रोड 4, भांकरोटा में 4, गुर्जर की थड़ी 3, सिंधी कैम्प में 3, हसनपुरा 3, विराट नगर में 3, छोटी चौपड़ में 3, किशनपोल में 3, वाटिका 2, सांगानेरी गेट 2, रामबाग 2, एमआई रोड 2, फागी 2, झालाना में 2, ईदगाह में 2, बगरू में 2, बाइस गोदाम, बीलवा, गोनेर रोड, हरमाड़ा, जयसिंहपुरा खोर, जालुपुरा, फुलेरा, किशनगढ़ रेनवाल, पुरानी बस्ती, रामगढ़ मोड़ और सीकर रोड में एक—एक नया मरीज मिला है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
