PNB  के करोड़ों  कस्टमर्स को बड़ा झटका, अकाउंट में पैसे नहीं फिर भी ऐसे ट्रांजैक्शन पर काट लिया जाएगा चार्ज, जानिए डिटेल

नई दिल्ली 

यदि आप PNB के कस्टमर्स हैं तो ये खबर आपके लिए है। PNB के एक नोटिफिकेशन ने ग्राहकों को झटका देने वाली सूचना जारी की है। इसके अनुसार अब अगर आपके अकाउंट में बैलेंस नहीं है और इस दौरान ATM से कैश निकासी फेल होने पर भी आपसे पारी ट्रांजेक्शन के हिसाब से चार्ज वसूल किया जाएगा और उस पर GST भी देना होगा।

जीवन और प्रेम

अब बात करते हैं कि चार्ज कितना वसूल किया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार ATM से कैश निकासी फेल होने पर बैंक प्रति ट्रांजैक्शन 10 रुपए और उस पर GST वसूल करेगी। ग्राहकों को मैसेज से इस संबंध में सूचना शेयर की गई है।

यानी अगर किसी  PNB ग्राहक के अकाउंट में पैसे नहीं है और वह एटीएम से ट्रांजैक्शन करता है और वह फेल (PNB Failed Transaction Charges) हो जाता है तो बैंक इस ट्रांजैक्शन पर चार्ज वसूलेगा।GST अलग से लगेगा। इसका बैंक की वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया गया है। यह नियम 1 मई 2023 से लागू हो रहा है।

PNB बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस के मुताबिक, 1 मई 2023 से अगर कोई ग्राहक ATM से ट्रांजैक्शन करता है और वह फेल हो जाता है तो बैंक ऐसे ट्रांजैक्शन पर 10 रुपए और GST अलग से वसूलेगा। लेकिन यह फेल ट्रांजैक्शन अपर्याप्त बैलेंस के कारण होना चाहिए। अगर किसी और कारण से ट्रांजैक्शन फेल होता है और अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस है तो कोई चार्ज नहीं कटेगा।

ट्रांजैक्शन फेल होने पर आप ये करें
फेल ट्रांजैक्शन को लेकर जारी गाइडलाइन के मुताबिक, अगर पर्याप्त बैलेंस के बाद भी कोई ट्रांजैक्शन फेल होता है और इसकी शिकायत की जाती है तो शिकायत करने के 7 दिनों के भीतर इस समस्या का निवारण किया जाएगा। अगर फेल ट्रांजैक्शन की सूचना डेट ऑफ ट्रांजैक्शन के 30 दिनों के भीतर दी जाती है और उसमें देरी होती है तो ग्राहक को रोजाना 100 रुपए का कंपेनसेशन मिलेगा। फेल ट्रांजैक्शन संबंधी किसी तरह की शिकायत कस्टमर रिलेशनशिप नंबर 0120-2490000  पर की जा सकती है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर- 18001802222; 1800 103 2222 पर भी इसकी शिकायत की जा सकती है।

5 ATM ट्रांजैक्शन मुफ्त
बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, PNB के ग्राहक हर महीने 5 ट्रांजैक्शन मुफ्त में कर सकते हैं। इसे पंजाब नेशनल बैंक के अपने ATM से करना होगा। 5 ट्रांजैक्शन की फ्री लिमिट पूरा होने के बाद प्रति ट्रांजैक्शन 10 रुपए लगेंगे।

अन्य ATM पर ट्रांजैक्शन को लेकर चार्जेज
अगर PNB के अलावा दूसरे बैंक के एटीएम से ट्रांजैक्शन किया जाता है तो  मेट्रो सिटीज में 3 ट्रांजैक्शन फ्री हैं। नॉन-मेट्रो सिटीज के लिए यह लिमिट 5  है। फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पूरा होने के बाद फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने पर हर बार 21 रुपए लगेंगे। नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 9 रुपए हर बार लगेंगे।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

Good News: स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें | जानें नई दरें

इंसान तो जैसे मायावी हो गया…

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

देश के 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा, EPFO ने बढ़ा दिया PF पर इतना ब्याज

कर्मचारियों के NPS को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, कही ये बात