बैंकों में अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, यहां लिस्ट देखकर निपटा लें काम, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays October 2021

इस साल अक्टूबर का महीना यानी छुट्टियों की भरमार। महीने की शुरुआत से लेकर अंत तक कई त्योहार आएंगे जिसकी वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अक्टूबर में है तो यह जरूर चेक कर लें कि आपका बैंक खुला भी है या नहीं।

अक्टूबर में बैंकों में 21 दिन कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा इस महीने में 2 शनिवार (दूसरा और चौथा) और 5 रविवार हैं। साथ ही इस महीने नवरात्र और दशहरा समेत कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं। इसके चलते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 14 छुट्टियां तय की गई हैं। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक-

  • 1 अक्टूबर को गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा। 
  • 2 अक्टूबर को गांधी जयंती को सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। 
  • 3 अक्टूबर – रविवार की छुट्टी। 
  • 6 अक्टूबर– अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 अक्टूबर को इम्फाल में मीरा चोरेल होउबा की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। 
  • 9 अक्टूबर – शनिवार की छुट्टी रहेगी। 
  • 10 अक्टूबर – रविवार की छुट्टी रहेगी।
  • 12 अक्टूबर- महासप्तमी की वजह से अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 अक्टूबर– महाअष्टमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 
  • 14 अक्टूबरदुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुध पूजा की वजह से अगरतला, बेंगलुरू, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोलकाता, रांची, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरूअनंनतपुरम में महानवमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अक्टूबर– दशहरा की वजह से इंफाल और शिमला को छोड़ सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। 
  • 16 अक्टूबर – गंगटोक में बैंक दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी। 
  • 17 अक्टूबर– रविवार की छुट्टी रहेगी
  • 18 अक्टूबर– गुवाहाटी में कटि बीहू की छुट्टी रहेगी।
  • 19 अक्टूबर– अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरूअनंनतपुरम में ईद-ए-मिलाद की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 
  • 20 अक्टूबर– अगरतला, बेंगलुरू, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला में वाल्मीकि जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 
  • 22 अक्टूबर– जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार की वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 
  • 23 अक्टूबर– सभी जगह महीने का चौथा शनिवार की छुट्टी रहेगी।
  • 24 अक्टूबर–  सभी जगह रविवार की छुट्टी रहेगी। 
  • 26 अक्टूबर– परिग्रहण दिवस की वजह से जम्मू और श्रीनगर में बैंक नहीं खुलेंगे।
  • 31 अक्टूबर– रविवार
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?