चंडीगढ़
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 27 और उम्मीदवारों के एक लिस्ट और जारी कर दी है। नई लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का नाम भी शामिल है। विजय सांपला फगवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे वहीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा रूपनगर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा एक लिस्ट पहले ही जारी कर चुकी है।
इस लिस्ट में पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने वाले कांग्रेस के दोनों विधायक को टिकट मिला है। बटाला से फतेहजंग बाजवा और मोगा से हरजोत कमल को मैदान में उतारा है। राजपुरा से बीजेपी के हरजीत ग्रेवाल को टिकट नहीं मिला।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने पंजाब में अब तक 62 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। उसके दो सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) क्रमश: 37 और 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 1997 के विधानसभा चुनावों के बाद यह पहली बार है कि भाजपा अपने पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के बिना राज्य में चुनाव लड़ रही है। अकाली पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की घटक थी। हाल ही में निरस्त किए गए कृषि कानूनों पर असहमति के बाद शिअद ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था।
किस दिग्गज के खिलाफ किसको मैदान में उतारा
भाजपा नेजिन दिग्गजों के खिला अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं उनमें मजीठा से बिक्रम मजीठिया के खिलाफ प्रदीप सिंह भुल्लर चुनाव लड़ेंगे। डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के खिलाफ कुलदीप सिंह को टिकट दी गई है। कादियां से विधायक फतेहजंग बाजवा को कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद बटाला से टिकट दी गई है। इस सीट को लेकर कांग्रेस में उम्मीदवार अश्वनी शेखड़ी और मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा के बीच घमासान है।
चमकौर साहिब से सीएम चरणजीत चन्नी के खिलाफ दर्शन सिंह शिवजोत को टिकट दी गई है। लंबी से प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ राकेश ढींगरा चुनाव लड़ेंगे। धूरी से आप के सीएम चेहरा भगवंत मान के खिलाफ रणदीप सिंह देओल लड़ेंगे। रोपड़ में आप के दिग्गज नेता दलजीत चीमा के खिलाफ इकबाल सिंह लालपुरा को टिकट दी गई है। किसको कहां से मिली टिकट; नीचे देखें सूची:
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
