जयपुर
राजस्थान सरकार ने भी आखिरकार मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने का फैसला कर लिया । अब वैट घटने के बाद राजस्थान में पेट्रोल 4 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता मिलेगा।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में प्रति लीटर 5 और 10 रुपए की कटौती की थी। इसके बाद कई राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर दिया था। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान में ही मिल रहा था। लेकिन तब गहलोत सरकार ने वैट काम करने से साफ़ इंकार कर दिया था। लेकिन अब चारों तरफ से पड़े प्रेशर के बाद राजस्थान सरकार मंगलवार को वैट काम करने की घोषणा की।
सीएम अशोक गहलोत ने खुद इसकी जानकारी दी। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘आज मंत्रिमण्डल की बैठक में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर को कम करने का निर्णय लिया गया। आज रात्रि 12 बजे से पेट्रोल में 4 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल में 5 रुपए प्रति लीटर दरों में कमी हो जाएगी। इससे राज्य सरकार 3500 करोड़ रुपए वार्षिक राजस्व की हानि वहन करेगी।‘
आपको बता दें कि राजस्थान में दाम कम नहीं होने की वजह से राजस्थान के पेट्रोल पंपों को भी नुकसान हो रहा था। दूसरे राज्यों से सटे बॉर्डर पर जो पेट्रोल पंप थे वे सूने पड़े रहते थे। वहीं 4 पड़ोसी राज्यों के पंपों पर बिक्री दोगुनी हो गई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
