‘नशे को कहा ना, स्वस्थ जीवन को दी हां’ | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में 150 छात्राओं ने ली ई-प्रतिज्ञा

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 150 छात्राओं ने ई-प्रतिज्ञा ली। प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. जयराम, डॉ. मधु शर्मा, डॉ. निशा गोयल, डॉ. भरत भूषण और सुश्री अंशुलता बंसल सहित सभी संकाय सदस्य मौजूद रहे।

भरतपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में शनिवार को छात्राओं और शिक्षकों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर ई-प्रतिज्ञा ली। आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना रहा।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित ई-प्रतिज्ञा कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा के नेतृत्व में छात्राओं, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इस बुराई के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। सभी प्रतिभागियों ने ई-प्रतिज्ञा के माध्यम से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जनजागरण करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मअनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. जयराम के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. मधु शर्मा, अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल, समिति सदस्य डॉ. भरत भूषण, सुश्री अंशुलता बंसल सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारी और लगभग 150 छात्राओं की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

उस रात सिर्फ पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए थे… उनके घर भी लहूलुहान हो गए | CJP हिंसा पर पहली बार छलका पुलिसवालों के अपनों का दर्द

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना और गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब, बीरभूम में छापे ने खोला करोड़ों के खजाने का राज | 49 करोड़ की बरामदगी से बंगाल में सियासी भूचाल, आरोपी ने बताई रकम की पूरी कहानी

FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *