भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में प्री-RD परेड कैंप 2026 के लिए चयन कार्यक्रम हुआ। दौड़, पीटी मार्च, सांस्कृतिक गतिविधियों और साक्षात्कार से प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया।
भरतपुर। दौड़ में शारीरिक क्षमता, पीटी मार्च में अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा और साक्षात्कार में व्यक्तित्व की परीक्षा। रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में आयोजित प्री-RD परेड कैंप 2026 के चयन कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं को चार चरणों से गुजरना पड़ा। भरतपुर संभाग के महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा की अध्यक्षता और अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।
पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता
चयन समिति ने चार चरणों में किया मूल्यांकन
चयन प्रक्रिया में करिश्मा टाक, यूथ ऑफिसर, क्षेत्रीय निदेशालय NSS जयपुर; राजेश सिंह, जिला समन्वयक NSS भरतपुर और शोहराब शर्मा, समन्वयक धौलपुर शामिल रहे। प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, सांस्कृतिक प्रतिभा और व्यक्तित्व को परखने के लिए दौड़, पीटी मार्च, सांस्कृतिक गतिविधियां और साक्षात्कार आयोजित किए गए।
करिश्मा टाक ने बताया प्री-RD कैंप का महत्व
मुख्य वक्ता करिश्मा टाक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्री-RD परेड कैंप स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, शारीरिक सौष्ठव और नेतृत्व क्षमता को निखारने का अवसर है। उन्होंने केंद्र सरकार की पहल ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
NSS के ध्येय वाक्य से समझाया सेवा का महत्व
कार्यक्रम का संचालन NSS प्रभारी योगेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने NSS के ध्येय वाक्य ‘मैं नहीं, पहले आप’ का अर्थ समझाते हुए स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं को समाज सेवा, सहयोग तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के समापन पर संकाय सदस्य डॉ. दीप्ति अग्रवाल ने ‘मैं तुमको विश्वास दूं, तुम मुझको विश्वास दो’ गीत के माध्यम से समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर लालाशंकर गयावाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर NSS परामर्शदात्री सदस्य दीवान सिंह, NSS अधिकारी सुश्री प्रीती मौर्य, सुश्री निधि सहित अन्य संकाय सदस्य और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
अलवर में गर्भवती की मौत, भरतपुर में प्रिंसिपल पति पर केस; सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
