जनप्रतिनिधियों ने दिलाया भरोसा, भरतपुर के विकास को देंगे गति; महापौर, उप महापौर और पार्षदों का सम्मान

भरतपुर में श्री बजरंग सेवक ट्रस्ट एवं आशियाना फ्रेन्ड्स सोसायटी के समारोह में नवनिर्वाचित महापौर, उप महापौर और पार्षदों का सम्मान किया गया।

भरतपुर। शहर की सफाई से लेकर पेयजल, रोशनी, सड़कों और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक, नगर निकाय के सामने विकास की कई जिम्मेदारियां हैं। जनता की इन अपेक्षाओं के बीच नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि वे शहर के विकास को प्राथमिकता देंगे और आमजन अपनी समस्याओं को लेकर उनसे कभी भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने चुनाव के बाद राजनीतिक मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर काम करने की जरूरत भी जताई।

श्री बजरंग सेवक ट्रस्ट एवं आशियाना फ्रेन्ड्स सोसायटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित महापौर, उप महापौर और पार्षदों का अभिनंदन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने और विकास कार्यों में अपना योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

महापौर प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता हजारी सिंह, डिप्टी मेयर श्रीमती अम्बिका सैनी और पूर्व उप महापौर गिरीश चौधरी ने कहा कि आमजन के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। शहरवासी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निभाना उनकी प्राथमिकता है। आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर भरतपुर के विकास के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से उन्हें सेवा का अवसर मिला है। इस जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास रहेगा।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया अभिनंदन

समारोह में पूर्व प्रधान श्रीमती मीनू सिंह, नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती किरण देवी, पार्षद दयाचन्द पचौरी, पूनम फौजदार, आरती फौजदार, श्रीमती नीतू पण्डा, मनोज सिंह, जितेन्द्र गोयल और राजू पण्डित सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इनके अलावा विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विष्णु सैनी, पूर्व पार्षद कपिल फौजदार, पूर्व पार्षद सुन्दर सिंह, बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष गंगाराम पाराशर और डॉ. प्रदीप शर्मा सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी समारोह में भाग लिया।

इससे पूर्व ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक विनोद कोठारी, पूर्व अध्यक्ष अनिल खण्डेलवाल, आनन्द खण्डेलवाल, प्रकाश मोहन गुप्ता और सुरेन्द्र बागरवाला ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान श्रीमती संगीता कोठारी, श्रीमती सुनीता खण्डेलवाल, श्रीमती अनुराधा खण्डेलवाल, श्रीमती शशि गुप्ता, हिना चन्दानी, अतुल अरोड़ा, अतुल गुप्ता, संजीव गर्ग और विपिन गर्ग ने भी माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक गुप्ता ने किया। अंत में विनोद कोठारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘कांग्रेस राम भरोसे है, नेताओं को उसी डाल से है दिक्कत जिस पर बैठे हैं’ विश्वेंद्र सिंह के तेवर फिर तल्ख

यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो

मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?

राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से जिलों तक बदले कप्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *