भरतपुर
कोविड काल के मार झेल चुके भरतपुर के व्यापारियों ने लोगों से अपील की है कि इस बार वे ऑन लाइन के बजाए स्थानीय दुकानदारों से ही खरीदारी करें। व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय व्यापार संकट में है, ऐसे में उसे स्थानीय लोगों के सहारे की बहुत जरूरत है।
इस मसले पर चर्चा के लिए भरतपुर जिला व्यापार महासंघ एक बैठक बुलाई गई। इसमें महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि कोविड काल और लॉकडाउन के विपरीत समय में स्थानीय व्यापारी और दुकानदारों ने सभी लोगों का तन-मन-धन से सहयोग किया था। जब सब अपने घरों में रहते थे तो स्थानीय दुकानदार अपनी जान जोखिम में डालकर नागरिकों को सामान उपलब्ध करवाते थे। पैसे की आवक रुक जाने पर भी अनेक दुकानदार सामान उधारी देकर भी सहयोग करते थे। लेकिन अब हम सभी उस समय को भूलकर ऑनलाइन खरीदी की ओर जा रहे हैं। जबकि इस समय स्थानीय व्यपारियों को आमजन के सहारे की बहुत जरुरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदी कर उनका सहयोग कर उन्हें मजबूत बनाएं।
चाइनीज लाइटिंग से बचें
जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल ने कहा कि बाजारों की रौनक अब धीरे-धीरे लौटने लगी है जिसमें सरकारें भी आमजन को ऋण देकर बाजार में पैसे की आवक को बढ़ाने में सहयोग कर रही है। जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल मित्तल ने कहा कि, इस बार उपहार में देने के लिए अपने शहर की लोकल बनी हुई चीजों का उपयोग ही ज्यादा से ज्यादा करें। साथ ही लाइटिंग के लिए चाइनीज लाइट का उपयोग ना करते हुए स्थानीय मिट्टी के दीए व मोमबत्ती का ही प्रयोग करें।
बाजार की सजावट पर व्यापर महासंघ देगा तीन पुरस्कार
शहर अध्यक्ष भगवानदास बंसल ने व्यापारियों को बाजारों में सजावट करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कहा पिछले वर्ष करोना के कारण बाजारों में दीपावली सजावट नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार व्यापार महासंघ सभी अपने क्षेत्रीय संगठनों से अपील है कि, बाजारों को सजाकर आमजन व ग्राहकों को बाजारों की तरफ आकर्षित करें। इसके लिए हर वर्ष की भांति शहर में जो भी बाजार सजाए जाएंगे। उनको प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार व्यापार महासंघ द्वारा दिया जाएगा। जिसका चयन भरतपुर जिला व्यापार महासंघ की गठित टीम के द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि शहर में बढ़ रहे क्राइम व चैन स्नैचिंग इत्यादि पर रोक लगाने के लिए दिन और रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि आमजन भय मुक्त वातावरण में जिले में घूम सके।
ऑन लाइन कंपनियों ने संकट में नहीं की लोगों की कोई मदद
जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने सभी शहर वासियों से अपील की कि सभी स्थानीय लोग ऑनलाइन शॉपिंग ना करके अपने लोकल दुकानदार से ही खरीदी करें जिससे शहर का पैसा शहर में ही रहे। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोरोना काल में देख चुके हैं कि हम सभी एक दूसरे की मदद के लिए जरूर सामने आए, लेकिन ऑनलाइन कंपनियां लोगों की किसी भी तरीके की मदद के लिए सामने नहीं आई। सभी लोगों को इस पर विचार कर अपने स्थानीय दुकानदारों से ही सामान खरीदें। उन्होंने कहा कि जिले, राज्य व देश के व्यापारी तरक्की करेंगे तो हमारा शहर अपने आप तरक्की करेगा।
बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल मित्तल, बंटू भाई, अशोक शर्मा सहित विष्णु जैन, प्रमोद सर्राफ, ज्ञानू करोला, हरिशंकर सर्राफ, शुभनेश, चंदा पंडा, कालू गुप्ता, राजवीर, सुधीर गुप्ता, नवीन शर्मा, गोपी सिंह, प्रदीप शर्मा, संजय, विष्णु लोहिया, शेखर, सुनील कसेरा, कमल आदि व्यापारी शामिल हुए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
