खाली डिवाइडरों पर अब हरियाली की नजर | भरतपुर में पौधरोपण बढ़ाने के लिए हरित ब्रज सोसायटी ने बनाया नया प्लान

भरतपुर में हरित ब्रज सोसायटी ने शहर के डिवाइडरों और प्रमुख मार्गों पर पौधरोपण बढ़ाने की योजना बनाई। विशेषज्ञ समिति गठित करने और नए इलाकों के निरीक्षण का निर्णय।

भरतपुर। शहर की सड़कों के बीच नजर आने वाले डिवाइडर अब हरियाली की नई तस्वीर बदल सकते हैं। भरतपुर में पौधरोपण का दायरा बढ़ाने को लेकर हरित ब्रज सोसायटी ने अगला कदम बढ़ा दिया है। नेहरू पार्क, किला परिसर में हुई सोसायटी की मासिक बैठक में पुराने पौधरोपण कार्यों की समीक्षा के साथ कई नए इलाकों में हरियाली विकसित करने की संभावनाओं पर मंथन हुआ।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. संगीता चतुर्वेदी ने की। शुरुआत कृष्णा नगर इकाई की ओर से मडरपुर रोड पर एमएसजे कॉलेज के सामने डिवाइडर पर किए गए पौधरोपण की समीक्षा से हुई। इसी के साथ मडरपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत किए गए वृक्षारोपण कार्य को भी सराहा गया। इस कार्य को जमीन पर उतारने के लिए कृष्णा नगर इकाई के समन्वयक शंकर लाल, संयोजक ओम प्रकाश चौधरी और उपसमिति के सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया।

अब चांदपोल से गार्डनों के सामने तक होगी हरियाली की तलाश

बैठक में रंजीत नगर उपसमिति के समन्वयक गिरिराज गर्ग ने चांदपोल गेट से राज गार्डन और प्रेम गार्डन के सामने तक डिवाइडर पर पौधरोपण का प्रस्ताव रखा। तय किया गया कि पहले संबंधित स्थल का निरीक्षण किया जाएगा और वहां पौधरोपण की संभावनाओं को देखा जाएगा। इसके बाद योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

नई टीम जोड़कर बढ़ाया जाएगा काम का दायरा

जवाहर नगर/राजेंद्र नगर उपसमिति को मजबूत करने के मुद्दे पर कोषाध्यक्ष महेंद्र सोनी ने नए, सक्रिय और कर्मठ सदस्यों को जोड़ने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि इससे समिति को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा और घना पक्षी विहार के सामने मुख्य मार्ग के डिवाइडर तथा मुख्यमंत्री निवास की साइड रोड का निरीक्षण कर वहां भी वृक्षारोपण की संभावनाएं तलाशने का काम किया जा सकेगा।

सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा अभियान

बैठक में वृक्षारोपण के विशेषज्ञों की एक प्रारूप समिति गठित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस समिति के जरिए भरतपुर में सोसायटी के काम को आगे बढ़ाने की योजनाएं तैयार की जाएंगी और पौधरोपण से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विशेषज्ञ राय ली जाएगी।

यह समिति अलग-अलग उपसमितियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जरूरी सहयोग और मार्गदर्शन भी देगी। यानी अब पौधे लगाने के साथ-साथ कहां, कैसे और किस तरीके से हरियाली विकसित की जाए, इस पर भी विशेषज्ञ स्तर पर काम करने की तैयारी है।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, महामंत्री सतेंद्र यादव, अवनीश शर्मा, एस.सी. पितलिया, डॉ. मीनू अग्रवाल, डॉ. रमाकांत चतुर्वेदी, जगदीश शर्मा, अशोक गुप्ता, संजू शर्मा, सीमा गुप्ता, श्रीभगवान शर्मा, बृजेश सिंह, सुषमा गोयल, शकुन सोनी, गीता सिंह, दिलीप गुप्ता, लोकेश सिंघल, योगेंद्र खंडेलवाल, मधु गुप्ता, राजवीर सिंह, निशा गोयल और विजय शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। भरतपुर में हरित ब्रज सोसायटी की इस बैठक से संकेत है कि आने वाले दिनों में शहर के कई प्रमुख मार्गों और डिवाइडरों पर पौधरोपण को लेकर नए काम शुरू किए जा सकते हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भारतीय शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: बना दुनिया का पहला GenAI प्लेटफॉर्म | DNA में छिपे सुरागों से तलाशेगा कैंसर की संभावित वजह

भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद

दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान

Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार

निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *