Bharatpur News: पेपर देने निकली बहनों पर मौत बनकर टूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली | परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले बड़ी बहन की दर्दनाक मौत

भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में बीए फाइनल की परीक्षा देने जा रही दो बहनों की स्कूटी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़ी बहन पूजा कुमारी की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन घायल हो गई।

भरतपुर। बीए फाइनल की परीक्षा देने निकली दो बहनों का सफर शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में बदल गया। परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन घायल हो गई। जिस घर से दोनों बहनें परीक्षा और बेहतर भविष्य के सपने लेकर निकली थीं, वहां कुछ ही देर बाद मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार सेवर थाना क्षेत्र के सुखावली तिराहे के पास शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ। भोंट गांव निवासी पूजा कुमारी, पुत्री नरेश कुमार, अपनी छोटी बहन रिमझिम को स्कूटी पर बैठाकर भरतपुर स्थित मारुति नंदन कन्या महाविद्यालय में बीए फाइनल की परीक्षा दिलाने जा रही थी।

उच्चैन-सेवर मार्ग पर सुखावली के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बहनें सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और लहूलुहान हो गईं।

घटना के बाद राहगीरों ने दोनों को निजी वाहन से तत्काल आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बड़ी बहन पूजा कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रिमझिम का उपचार करने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सेवर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। हालांकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूजा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज

राजस्थान में खुला तबादलों का ‘दरवाजा’ | 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर, लेकिन इन कर्मचारियों पर अब भी रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *