अलवर
राजस्थान में अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बिजली घर चौराहे के पास स्टेशन रोड स्थित मुथूट गोल्ड लोन कार्यालय में शुक्रवार सुबह हथियार बंद बदमाश घुस गए और पिस्तौल की नोक पर 5 कर्मचारी और गार्ड को बंधक बना लिया। उनसे मारपीट भी की। इसी बीच एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाकर सायरन बजा दिया जिससे बदमाश मौके से भाग गए। जाते-जाते उन्होंने गार्ड और दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए।
सायरन बजने से कार्यालय में रखा नौ करोड़ का गोल्ड लुटने से बच गया। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पांच हथियारबंद बदमाश ग्राहक बनकर कार्यालय पहुंचे और लूट का प्रयास किया। लेकिन अलार्म बजने के कारण सभी बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। बदमाशों ने कार्यालय पर तैनात गार्ड व एक अन्य कर्मचारी के साथ मारपीट भी की। उनके सिर में बंदूक की बट से वार किया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचवाया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया।
यह वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में रेकॉर्ड हो गई। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की। घटना के बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है और साक्ष्य जुटाए हैं।
हेलमेट पहनकर आए और कार्यालय की रैकी की
हथियार बंद बदमाशों ने पहले मुथूट गोल्ड लोन कार्यालय की रैकी की। वे वापस नीचे गए। फिर हाथ में हथियार लेकर कार्यालय में घुसे। लेकिन अलार्म बजने के कारण वे लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे नजर आ रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
चाबी मांगते रहे, तभी सायरन बज गया
कर्मचारियों ने बताया कि डकैतों के अंदर आने और हथियारों से मारपीट करने के दौरान सब घबरा गए थे। वे हर हर हाल में लॉकर की चाबी चाहते थे। लेकिन किसी ने चाबी नहीं दी। तभी एक कर्मचारी ने सायरन बजा दिया। सायरन बंद नहीं होने से वे घबरा गए। जाते-जाते हथियार के बट से गार्ड और स्टाफ के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद फरार हो गए।
पहले भी हो चुका लूट का प्रयास
इस कार्यालय पर पूर्व में भी लूट का प्रयास हो चुका है। करीब 2 वर्ष पूर्व बाइक पर हथियारबंद बदमाश यहां लूट का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस उन वारदातों का भी खुलासा नहीं कर पाई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
