हलैना (भरतपुर)
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक पटना बिहार में आयोजित की गई। भरतपुर से अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जिंदल अपने युवा राष्ट्रीय महामन्त्री दीपक जाजोदिया के साथ बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गर्ग ने समाज एवं व्यापारियों के हितों की मांग मोदी के सामने रखी जिस पर सुशील मोदी ने सभी को आश्वस्त किया कि वे समाज एवं व्यापारियों की सभी मांगों को संसद में सरकार के समक्ष रखेंगे।
बैठक में समाज के युवाओं को जोड़ने और अग्रोहा के विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जिंदल एवं युवा राष्ट्रीय महामन्त्री दीपक जाजोदिया को अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय पुरस्कार अध्यक्षीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर मनोज जिन्दल ने कहा कि अब समय आ गया है, जब समाज की एकजुटता एवं अखंडता पर पुरजोर तरीके से ध्यान देकर, इस समृद्ध समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी मिले। उन्होंने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महती भूमिका अग्रवाल-वैश्य समाज की है।उन्होंने आह्वान किया कि भगवान अग्रसेन के समाजवाद के सिद्धान्तों को सही ढंग से प्रचारित कर आने वाली पीढ़ियों को आत्मविश्वास से ओत-प्रोत किया जाए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
