दौसा
दौसा जिले की ICICI बैंक की एक शाखा में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस जब मौके पर जांच करने पहुंची तो बैंक का कैश बॉक्स गायब मिला। अभी यह पता नहीं चल सका है कि कैश बॉक्स में कितनी नकदी थी।
चोरी की यह वारदात दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र के देवली गांव में संचालित आईसीआईसीआई बैंक की है। अज्ञात चोर बाथरूम के रास्ते बैंक में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सूचना पर डिप्टी एसपी शंकरलाल मीणा, लालसोट व मंडावरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल व एमओबी टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि वे शनिवार को बैंक बंद कर गए थे, अगले दिन रविवार की छुट्टी थी। ऐसे में अज्ञात चोरों ने बाथरूम की छत का पटाव हटाकर बैंक के अंदर प्रवेश किया।
वारदात की जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे बैंककर्मियों के पहुंचने पर लगी, जहां ताले टूटे मिले तथा बाथरूम की छत खुली हुई थी। बैंक परिसर में रखी अलमारी से कैश का बक्सा गायब मिला ।
ब्रांच में नहीं था सिक्योरिटी गार्ड
इस बैंक में सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। वारदात को अंजाम देने में कितने बदमाश शामिल थे, इसकी जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
