दौसा
दौसा जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हो गया। कोहरे में कम विजबिलिटी के कारण बोलेरो और जीप में भिड़ंत हो गई जिसमें दस लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा महुवा थाना क्षेत्र में महुवा-हिंडौन रोड पर गाजीपुर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार हिंडौन से महुवा की ओर आ रही सवारियों से भरी जीप की सामने से बोलेरो से भिडंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि जीप के परखच्चे उड़ गए। इससे जीप सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद महुवा-हिंडौन रोड़ पर लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को महुवा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से 4 गंभीर घायलों को दौसा रैफर किया गया है। अस्पताल में भर्ती बाकी 6 लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। सभी घायल जीप सवार बताए जा रहे हैं।
इनको किया गया रेफर
वीर सिंह निवासी रोड कला, रामअवतार निवासी कोटवाद, बत्तन देवी निवासी ताली व शिवकेश निवासी रोड कला करौली। 6 अन्य घायलों का महुवा सीएचसी में इलाज चल रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
