भरतपुर
राजस्थान में भरतपुर जिले से एक सड़क हादसे की खबर आ रही है। हादसे में एक ट्रैक्टर पलट गया जिसके नीचे जीजा-साले दब गए। इसमें जीजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साले की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा चिकसाना थाना इलाके के गांव नोह बछामदी में हुआ। जानकारी के अनुसार राम नाम का व्यक्ति सोमवार को खेत जोतने अपने साथ साले दिगंबर को लेकर गया था। खेत जोतते समय अचानक बारिश आ गई। बारिश आने के कारण राम और दिगंबर ट्रैक्टर को लेकर घर आने लगे तभी अचानक उनका ट्रैक्टर मिट्टी के ढेर पर पलट गया और दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
घटना का पता तब लगा जब ग्रामीण उधर से निकले और उन्होंने एक रास्ते ट्रैक्टर के नीचे इन दोनों लोगों को दबे हुए देखा। ग्रामीणों ने दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और आरबीएम अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिगंबर के दोनों पैरों में गंभीर चोट आने के कारण उसे इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’
- ‘सड़कें टूटी, लाइटें बंद… आखिर शहर चलेगा कैसे?’ | भरतपुर व्यापार महासंघ ने नगर निगम को दिखाया शहर का आईना, आवारा पशुओं से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक उठाए बड़े सवाल
- Bharatpur: चलती ट्रेन में शुरू हुआ झगड़ा, स्टेशन पर बिछ गई लाश | सीट के विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर यात्री की हत्या
- रेलवे के बड़े अफसर पर CBI का शिकंजा | 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वरिष्ठ DMM, अब टेंडर नेटवर्क भी जांच के घेरे में
- इंद्रजाल …
- एमपीयूएटी को मिला नया रिसर्च कप्तान, प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार महला ने संभाली कमान
- आपदा आई तो घबराएं नहीं, ऐसे बचाएं अपनी और दूसरों की जान | NDRF ने स्कूल में छात्रों को दिए आपदा प्रबंधन के गुर
- मोक्षधाम को हरियाली की सौगात, माहेश्वरी मंडल समिति ने लगाए 52 बड़े वृक्ष | लायंस क्लब ने हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा की
- Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
