सम्मेद शिखर को बचाने के लिए एक और जैन मुनि का बलिदान, अनशन पर बैठे समर्थ सागर ने त्यागे प्राण

जयपुर 

झारखंड के सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के खिलाफ अनशन पर बैठे एक और जैन मुनि समर्थ सागर महाराज (Jain muni Samarth Sagar Maharaj) ने शुक्रवार के दिन देह त्याग दी ये दूसरे जैन मुनि हैं जिन्होंने  सम्मेद शिखर को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया है। चार दिन पहले सुज्ञेयसागर महाराज (sugyeyasagar maharaj)ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था

सम्मेद शिखर नहीं होगा पर्यटन क्षेत्र, केंद्र ने मानी जैन समाज की मांग, झारखंड सरकार को दिया निर्देश | यहां पढ़िए नोटिफिकेशन

अब शुक्रवार के दिन जैन मुनि समर्थ सागर (Jain muni Samarth Sagar Maharaj) ने अपनी देह त्यागी मुनि ने सांगानेर स्थित जैन मंदिर में अंतिम सांस ली उनकी डोल यात्रा संघीजी मंदिर से विद्याधर नगर तक निकाली गई। इस मौके पर जैन संत शशांक सागर ने कहा कि जब तक झारखंड सरकार सम्मेद शिखर को तीर्थ स्थल घोषित नहीं करेगी तब तक मुनि ऐसे ही बलिदान देते रहेंगे। मुनि समर्थ सागर भी मुनि सुज्ञेय सागर की तरह ही सम्मेद शिखर तीर्थ रक्षा के लिए अनशन पर थे

आपको बता दें कि झारखंड के गिरिडीह जिले में पारसनाथ पहाड़ी पर जैन समाज की आस्था के केंद्र सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित किया गया थालेकिन, जैन समाज के विरोध प्रदर्शन के चलते केंद्र सरकार ने ये फैसला वापस ले लिया है केंद्र ने वहां पर्यटन ईको टूरिज्म गतिविधियों पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं केंद्र ने 2 अगस्त 2019 को इको सेंसेटिव जोन से जुड़ी अधिसूचना के प्रावधानों के पालन पर तत्काल रोक लगाने के लिए झारखंड सरकार को पत्र भी लिखा है

जयपुर में सांगानेर के संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर के मंत्री सुरेश कुमार जैन ने बताया कि शुक्रवार रात सुबह एक बजे जैन मुनि समर्थ सागर ने अपनी देह त्याग दी। समर्थसागर महाराज आचार्य सुनील सागर महाराज के ही शिष्य हैं। इससे पहले जब सुज्ञेयसागर महाराज ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था तब समर्थसागर जी ने धर्मसभा के दौरान अनशन का संकल्प लिया था और तब से वह उपवास पर चल रहे थे।

पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर केंद्र सरकार ने गुरुवार को तीन साल पहले जारी किया अपना आदेश वापस ले लिया, लेकिन जयपुर में अब भी इसका विरोध जारी है। जैन समाज बंधुओं का कहना है कि केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार इस पर पूरी तरह निर्णय नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

सम्मेद शिखर नहीं होगा पर्यटन क्षेत्र, केंद्र ने मानी जैन समाज की मांग, झारखंड सरकार को दिया निर्देश | यहां पढ़िए नोटिफिकेशन

PNB में घुसे तीन नकाबपोश बदमाश, कर्मचारियों को बंधक बनाया और मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर लूट ले गए दस लाख कैश

राजस्थान में फिर गैंगवार, गैंगेस्टर लादेन पर दिनदहाड़े अस्पताल में फायरिंग, दो महिलाओं को लगी गोली

अब सामने नहीं आएगा भ्रष्ट चेहरा और उसका नाम, ACB  ने निकाला अजीब आदेश | बड़ा सवाल- फिर तो हर अपराध के आरोपित का नाम भी क्यों हो उजागर?

राजस्थान में ट्रांसफर्स पर पूर्ण बैन, आदेश इस डेट से होगा प्रभावी | थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों को लेकर संशय

नए साल में देर से आएंगे हमारे ये ख़ास त्यौहार, यह है इसकी वजह | वीकेंड पर आएंगे ये फेस्टिवल

ये हैं देश के सबसे सुरक्षित बैंक, नहीं डूबेगा आपका पैसा, RBI ने जारी की लिस्ट

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली बम्पर भर्ती, यहां देखिए  डिटेल

New Year Gift: NSC, डाकघर सावधि जमा, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर अब ज्यादा ब्याज

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला