जयपुर में दिल दहला देने वाली घटना; एक्सप्रेस पुलिया से बीस फुट नीचे गिर बेकाबू ट्रोला | यहां देखें VIDEO

जयपुर 

जयपुर में शुक्रवार शाम को दिल दहला देने वाली घटना हुई। दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस पुलिया से एक बेकाबू  ट्रोला बीस फुट की ऊंचाई से नीचे सर्विस लाइन में जा रहे पानी टैंकर पर जाकर गिर गया। जिसने यह दृश्य देखा उसकी रूह कांप गई। गनीमत रही कि कोई जान हानी नहीं हुई। हादसे में पानी टैंकर का चालक घायल हो गया।

राजस्थान हाईकोर्ट ने दो से ज्यादा संतान वाले कर्मचारियों की पदोन्नति पर लगाई अंतरिम रोक | जानें पूरा मामला

हादसा आज शाम करीब पांच बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस पुलिया पर एक खाली ट्रोला अजमेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराते हुए उसके दूसरी तरफ आकर पुलिया की दीवार तोड़कर करीब 20 फीट ऊंचाई से निवारू रोड स्थित नेहा मोटर्स के पास नीचे सर्विस लाइन पर जा रहे पानी टैंकर के ऊपर जा गिरा।  इससे तेज धमाका हुआ और धमाके की आवाज सुनकर सर्विस लाइन पर मौजूद दुकानों में बैठे लोग बाहर निकल आए।

 हादसे के बाद सर्विस लें में दोनों ओर ट्रैफिक रुक गया और रास्ता जाम हो गया। सूचना मिलते ही एक्सीडेंट थाना वेस्ट पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रोला-टैंकर को रोड किनारे खड़ा कर ट्रैफिक सुचारू करवाया। हादसे के बाद मौके से ट्रोले का ड्राइवर भाग निकला। एक्सीडेंट में घायल टैंकर ड्राइवर के हाथ में चोट लगने पर तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट ने दो से ज्यादा संतान वाले कर्मचारियों की पदोन्नति पर लगाई अंतरिम रोक | जानें पूरा मामला

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए Good News, सरकार ने जारी किए ये आदेश | तत्काल लागू भी हुए

पत्नी ने गुजारा भत्ते की कर दी ऐसी डिमांड कि जज साहिबा रह गईं हैरान, बोलीं; ज्यादा ही शौक हैं तो खुद कमाइए | जानें पूरा मामला | Video

हम नमक और चीनी में खा रहे हैं प्लास्टिक | एक स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें