Rajasthan News: ज्वैलर की गोली मारकर हत्या कर लाखों के गहने लूट ले गए डकैत | डकैतों से डटकर किया सामना, घिरता देख फायरिंग करते हुए फरार, तीन घायल

भिवाड़ी 

इस समय राजस्थान में भिवाड़ी से एक बड़ी खबर आ रही है। शुक्रवर देर शाम हथियारबंद डकैत एक ज्वैलर के शो रूम में घुस गए और ज्वैलर की हत्या कर लाखों के आभूषण लूटकर फरार हो गए। डकैतों से भिड़ने के दौरान ज्वैलर का भाई और बेटा सहित एक अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए। ज्वैलर और उसके साथ के लोग  हिम्मत दिखाते हुए डकैतों से भिड़ गए। इस पर डकैतों ने अपने को घिरता हुआ देख गोली चला दी जिससे ज्वैलर की मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें डकैत लूटी हुई ज्वैलरी बोरों में भरते हुए और शोरूम मालिक और अन्य लोगों से बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

JDA में ACB का बड़ा एक्शन: तहसीलदार, महिला पटवारी, जेईएन, गिरदावर सहित 7 लोग गिरफ्तार | रिश्वत के 1.50 लाख रुपए भी जब्त, 13 लाख की डिमांड की थी

डकैती की यह वारदात शुक्रवार देर शाम भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में कमलेश ज्वैलर्स के यहां हुई। एसपी ज्‍ज्येष्ठा मैत्री ने कहा कि शुक्रवार शाम को करीब साढ़े सात बजे फोन के जरिए घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों की शिनाख्त कर उनकी तलाशी की जा रही है। ऐसे में जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। वारदात के दौरान मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि घटना देर शाम की है, जहां कमलेश ज्वेलर्स की दुकान पर एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दुकान में रखे गहने लूट लिए। दुकान मालिक ने इसका विरोध किया। उसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि बदमाशों की संख्या पांच थी। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने शोरूम में घुसते ही ज्वैलर जय सिंह, उसके भी मधुसूदन और बेटे वैभव को पिस्टल दिखाई और गहने लूटने लगे। जैसे ही लूटकर भागने लगे तो तीनों ने इसका विरोध करते हुए पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर गोली चल दी। और फरार हो गए। गोली जय सिंह और मधुसूदन के लगी। वहीं मारपीट में वैभव और तीन अन्य घायल हो गए। गोली लगाने से गंभीर रूप से घायल हुए जय सिंह और मधुसूदन को अस्पताल ले जय गया जहां जय सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मधुसूदन की हालत गंभीर बनी हुई है।

‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

JDA में ACB का बड़ा एक्शन: तहसीलदार, महिला पटवारी, जेईएन, गिरदावर सहित 7 लोग गिरफ्तार | रिश्वत के 1.50 लाख रुपए भी जब्त, 13 लाख की डिमांड की थी

40 भारतीयों को लेकर नेपाल जा रही उत्तरप्रदेश नंबर की बस नदी में गिरी, 27 लोगों की मौत, कई लापता | मृतकों में कई महाराष्ट्र के

जयपुर में इस दिन आधे दिन का अवकाश घोषित, सरकार ने दिए आदेश

पत्नी ने गुजारा भत्ते की कर दी ऐसी डिमांड कि जज साहिबा रह गईं हैरान, बोलीं; ज्यादा ही शौक हैं तो खुद कमाइए | जानें पूरा मामला | Video

हम नमक और चीनी में खा रहे हैं प्लास्टिक | एक स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

पॉक्सो एक्ट में अब महिलाओं को भी बनाया जा सकता है आरोपी | हाई कोर्ट ने कहा-‘he’ का मतलब सिर्फ पुरूष ही नहीं | यहां जानें इस जजमेंट की खास बातें

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें