सकारात्मकता
डॉ. अलका अग्रवाल
जीवन में दुःख सुख आते हैं
कुछ अनुभव देकर जाते हैं
हम बेहद घबरा जाते हैं
प्रतिकूल समय जब पाते हैं।
नादान है मन, धीरज खोता।
सब कुछ अनुकूल नहीं होता।
जीवन में बस वसन्त आएं,
पतझड़ का कोई काम न हो।
ऐसा कैसे हो सकता है,
बदलाव का जिसमें नाम न हो।
सोना तप कर कुंदन होता।
सब कुछ अनुकूल नहीं होता।
जो कुछ झोली में मिला हमें,
उसको सहर्ष स्वीकार करें।
ना व्यर्थ दोष दें किस्मत को,
दुःख छोड़ें, अंगीकार करें।
मन में तब मैल नहीं होता।
सब कुछ अनुकूल नहीं होता।
(लेखिका सेवानिवृत कॉलेज प्राचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
