आगरा
आगरा में जैन समाज द्वारा बीजेएस के सहयोग से श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति आगरा के अन्तर्गत समाज के सेवार्थ ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ किया ऑक्सीजन बैंक के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन आगरा के प्रमुख व श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति आगरा के अध्यक्ष व भारतीय जैन संगठन उप्र. के परम संरक्षक प्रदीप जैन द्वारा श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के महामंत्री जिनेन्द्र जैन व अर्थ मंत्री पुष्पेन्द्र जैन के साथ किया। इस मौके पर राकेश जैन पार्षद, पारसबाबू जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, सुनील जैन सिंघई, अमित सेठी, सौरभ जैन शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
ठीक हो जाएँ एक पेड़ जरूर लगाएं: प्रदीप जैन
ऑक्सीजन बैंक में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए समाज के भामाशाहों के सहयोग से 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यव्स्था की है। श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति आगरा के अध्यक्ष व भारतीय जैन संगठन उप्र. के परम संरक्षक प्रदीप जैन ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेने आए रोगियों के परिजनों से कहा कि जब ठीक हो जाएं तो एक पेड़ जरूर लगाएं।
हर जिले में खोलेंगेऑक्सीजन बैंक: मनोज जैन
बीजेएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व उत्तर प्रदेश राज्य प्रभारी मनोज कुमार जैन ने बताया कि यह बेहतरीन हजारों मशीनें प्रत्येक जिले में बड़े-बड़े ऑक्सीजन बैंक खोलकर सेवार्थ के लिए पहुंचाई जा रहीं हैं। ऑक्सीजन बैंक के संयोजक पारस बाबू जैन ने बताया कि बैंक नित्य प्रात: 9 से 6 बजे तक चलेगा। महामंत्री जितेन्द्र जैन ने बताया कि प्रशासन की अनुमति मिलते ही ऑक्सीजन सिलेंडर का भी इंतजाम कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
