अनुकरणीय पहल
भरतपुर। कोविड-19 महामारी के बीच भरतपुर के श्री उमाशंकर अग्रवाल सेवा ट्रस्ट ने अनुकरणीय पहल की है। उसकी ओर से 7 मई शुक्रवार को कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए मरीजों को राहत देने के लिए आरबीएम अस्पताल (राजबहादुर मेमोरियलअस्पताल) को 20 व्हीलचेयर प्रदान की गईं। व्हीलचेयर भरतपुर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, PMO जिज्ञासा साहनी, ADM केके गोयल और नगर निगम के आयुक्त डा.राजेश गोयल की उपस्थिति में प्रदान की गईं। इन व्हीलचेयर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल की ओर से 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है।
इस मौके पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने अस्पताल को इतनी जल्दी व्हीलचेयर उपलब्ध करने पर ट्रस्ट की तारीफ की। जिला कलक्टर ने ट्रस्ट द्वारा चिकित्सालय स्थल पर लगाए गए RO पानी की व्यवस्था का भी अवलोकन किया और इसकी भी तारीफ की। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक महेश कुमार अग्रवाल एडवोकेट, राकेश मित्तल एडवोकेट, दाऊदयाल सिंघल खादी वाले और रचना अग्रवाल उपस्थित थे।
श्री उमाशंकर अग्रवाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि आरबीएम अस्पताल में इस संकट काल में मरीजों की बेहतर चिकित्सा एवं सेवा के लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं। अग्रवाल ने बताया कि आरबीएम में मरीजों को व्हील चेयर के अभाव में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ऊपर तक जाने में काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे मरीजों को लिफ्ट तक लाने में भी बड़ी परेशानी होतीथी। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट को राजबहादुर मेमोरियल चिकित्सालय भरतपुर को 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत की 20 व्हील चेयर भेंट की गई हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं है।
ट्रस्ट पहले भी करता रहा है ऐसे सेवाकार्य
श्री उमाशंकर अग्रवाल सेवा ट्रस्ट राजबहादुर मेमोरियल चिकित्सालय भरतपुर में पहले भी जनोपयोगी कार्य करा चुका है। ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक साल पहले ट्रस्ट की ओर से इस अस्पताल को पांच ट्रॉली दी गईं। साल 2004 में भरतपुर के तत्कालीन कलक्टर डा. सुबोध अग्रवाल के आह्वान पर अस्पताल के पुरुष वार्ड को पूरी तरह सुसज्जित किया गया। जिसमें रंगाई-पुताई, 50 बैंच, 100 बैडशीट और भजन हेतु कैसेट प्लेयर उपलब्ध कराए गए।
इस अनुकरणीय पहल के लिए श्री उमाशंकर अग्रवाल सेवा ट्रस्ट को नई हवा परिवार का सैल्यूट!
ये भी पढ़ें
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
- दीपक भारद्वाज बने हिन्दू महासभा भरतपुर के जिलाध्यक्ष
- समर का डबल धमाका, पायल-आशु बनीं चैंपियन, भरतपुर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर
- होर्मुज का ‘विकल्प’ तैयार करने में जुटे इराक-सीरिया! तेल पाइपलाइन पर बड़ा समझौता | ईरान तनाव के बीच बदलेगा Middle East का एनर्जी गेम?
- रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व
- 5 साल का विजन, रिसर्च पर जोर और 108 पौधों का संकल्प, CTAE पहुंचे कुलगुरु प्रो. धाकड़ ने संकाय से किया सीधा संवाद
- भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, ‘विक्रम-1’ की कामयाबी ने दुनिया को चौंकाया | पहली बार निजी रॉकेट ने हासिल की ऑर्बिट, तीसरे देशों के क्लब में भारत की एंट्री
- भरतपुर जिला बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता का आगाज, समर-समीर से लेकर पायल और हेमा ने दिखाया दम
