मुम्बई
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बॉलिवुड सिलेब्रिटीज लगातार इससे संक्रमित हो रहे हैं। अब कंगना रनौत भी COVID-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि उनका COVID-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह अपने राज्य हिमाचल प्रदेश जाने की तैयारी कर रही थीं। 8 मई शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने
के बाद उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए ध्यान मुद्रा में अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। इसमें कंगना ने लिखा ,’मैंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। मुझे कोई आइडिया नहीं था कि यह वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा था। अब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। अपने आप पर कोई शक्ति हावी न होने दें। अगर आप डरेंगे तो ये आपको और डराएगा। आइए इसे खत्म करते हैं। कोविड-19 कुछ नहीं, सिर्फ थोड़े समय का फ्लू है। हर हर महादेव।
कंगना ने लिखा, ‘मैं बीते कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी। आंखों में हल्की जलन भी हो रही थी। हिमाचल जाने का सोच रही थी, इसलिए कल कोरोना टेस्ट कराया, आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’
लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की थी
कंगना ने हाल ही में कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है। ऑक्सीजन का उपयोग करने वालों को हवा को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए। उन्हें पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर हम समाधान नहीं कर सकते तो हमें समस्या भी नहीं बनना चाहिए।
कंगना को ‘थलाइवी’ की रिलीज का इंतजार
कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसमें उन्होंने लीड किरदार निभाया है। इसके अलावा कंगना ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ में भी नजर आएंगी। उन्होंने पिछले दिनों ही अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ का लोगो लॉन्च किया और एलान किया कि इसके बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ से वे प्रोड्यूसर के तौर डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।
‘बॉलिवुड में बहुत से कलाकार हो चुके हैं संक्रमित
आपको बता दें कि कंगना रनौत से पहले अक्षय कुमार, आमिर खान, गोविंदा, भूमि पेडनेकर, अर्जुन रामपाल, मिलिंद सोमन, आशीष विद्यार्थी, सतीश कौशिक, आशुतोष राणा जैसे बहुत सारे कलाकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले साल भी अमिताभ बच्चन और उनका परिवार, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे सिलेब्स कोरोना से संक्रमित हुए थे।
ये भी पढ़ें
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
